J&K बैंक ने शुरू की ‘राहत’ वन टाइम सेटलमेंट योजना 2026, पात्र कर्जदारों को बकाया चुकाने का मिलेगा अवसर
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर बैंक (J&K Bank) ने अपने पात्र कर्जदारों को वित्तीय राहत प्रदान करने के उद्देश्य से वन टाइम सेटलमेंट स्कीम – राहत (Rahat SOTS-2026) शुरू की है। इस योजना के माध्यम से पात्र ऋणधारकों को अपने बकाया कर्ज का निपटारा करने और कर्जमुक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
बैंक की इस पहल का उद्देश्य उन कर्जदारों को राहत प्रदान करना है, जो विभिन्न कारणों से अपने ऋण की बकाया राशि चुकाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। योजना के तहत पात्र ग्राहकों को निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार अपने बकाया ऋण का एकमुश्त निपटारा करने का अवसर दिया जाएगा।
J&K बैंक ने पात्र ग्राहकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक ऋणधारक योजना की पात्रता, निपटान की शर्तों और अन्य जरूरी जानकारियों के लिए अपनी नजदीकी जम्मू-कश्मीर बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं।
बैंक की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि ‘राहत’ केवल वित्तीय राहत की पहल नहीं, बल्कि कर्जदारों के लिए एक नई शुरुआत और आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर है।
राहत 2026: वित्तीय राहत की ओर एक कदम, कर्जमुक्त भविष्य की नई शुरुआत।
#JKBank #Rahat2026 #SOTS2026 #OneTimeSettlement #FinancialRelief #JammuKashmir
