*ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर*
*रामपुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 75 फर्जी बैंक खाते खोलकर मंगाए 50 लाख!*
रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। साइबर ठगों ने NSDL पेमेंट्स बैंक का फर्जी एजेंट बनकर 75 फर्जी बैंक खातों में 50 लाख रुपये से ज्यादा की रकम मंगाई।
पुलिस ने इस मामले में साइबर ठगी की रकम निकालने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्जी बैंक खाते खुलवाकर लोगों से ठगी की रकम मंगाता था।
रामपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से साइबर ठगों में हड़कंप मच गया है।
बाइट अभिषेक सीओ सिटी रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
