*ब्रेकिंग न्यूज़ – रामपुर / केमरी*
रामपुर में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। थाना केमरी क्षेत्र में खुलेआम लाखों रुपये का जुआ खेला जा रहा है।
मामला केमरी के मंडी इलाके और मालिक इलाके के जंगलों का है, जहां दर्जनों लोग बेखौफ होकर जुआ खेल रहे हैं। पत्रकारों के कैमरे में जुआरियों की भागते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। मौके से ताश के पत्ते, ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं, साथ ही कई जुआरी अपनी बाइक छोड़कर भाग गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस इस पूरे जुए के खेल से अनजान बनी हुई है। वहीं केमरी की जनता जुआरियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,
