By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक
Sports

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

cennews
Last updated: November 3, 2026 11:10 am
By cennews
Share
5 Min Read
विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक
विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक
SHARE

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन, अब तक जीते 20 पदक

भारत में पहली बार आयोजित 47वीं विश्व आर्म रेसलिंग और 28वीं विश्व पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 20 पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता के फाइनल के शुरुआती दो दिनों में भारत ने चार स्वर्ण, दो रजत और 14 कांस्य पदक जीते। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में रूस, कजाकिस्तान और तुर्की के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

भारत में पहली बार आयोजित हो रही इस विश्व चैंपियनशिप में 60 से अधिक देशों के 1,700 से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। इस चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड आर्म रेसलिंग फेडरेशन (डब्ल्यूएएफ) के तत्वावधान में पीपल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (पीएएफआई) कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

उद्घाटन समारोह में डब्ल्यूएएफ के अध्यक्ष एसेन हाजितोडोरोव, महासचिव मिर्सिया सिमियोनेस्कु-सिमिसेल, एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जीनबेक मुकाम्बेटोव और आर्मरेसलिंग ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष फिल रासमुसेन भी मौजूद रहे।

मास्टर्स खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक

29 अक्टूबर को भारतीय मास्टर्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक जीते। जिंसीमोल सेबेस्टियन ने ग्रैंड मास्टर महिला 80 किग्रा वर्ग में दोनों हाथों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। योगेश चौधरी ने मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक जीता। वहीं, शौकत वीटी ने मास्टर पुरुष 60 किग्रा वर्ग में दाएं हाथ से स्वर्ण और बाएं हाथ से कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रैंड मास्टर महिला प्लस 80 किग्रा वर्ग की दाएं हाथ की स्पर्धा में मिनिमोली जोस ने रजत और प्रीथा सी ने कांस्य पदक जीता। प्रिया पय्यान कुन्हीवीट्टिल और मिनी के ने भी अपनी-अपनी श्रेणियों में दो-दो कांस्य पदक हासिल किए।

युवा खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

30 अक्टूबर को आयोजित लेफ्ट आर्म फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने आठ पदक जीते। जिमीसन मारवेन ने यूथ मेंस 65 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं, आभास राणा ने जूनियर बॉयज प्लस 90 किग्रा, लैथनसंगा ने यूथ मेंस 55 किग्रा, अजय कुमार ने यूथ मेंस 60 किग्रा और विष्णुप्रिया पी ने यूथ विमेंस 80 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीते। सब-जूनियर वर्ग में आर्यन सिंह ने 45 किग्रा से कम, युमनाम चिंगखेई सिंह ने 50 किग्रा और शेन सालिश ने 70 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए।

90 फाइनल मुकाबलों में पहुंचे 128 भारतीय खिलाड़ी

पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के अलावा भी भारतीय दल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। कुल 128 भारतीय खिलाड़ियों ने 101 में से 90 फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई और 154 फिनिश हासिल किए। इनमें 17 खिलाड़ी ऐसे रहे, जो पदक जीतने से चूककर चौथे स्थान पर रहे। मास्टर्स मेंस 110 किग्रा वर्ग के नवीन पॉल और ग्रैंड मास्टर विमेंस 80 किग्रा वर्ग की मिहसंगेवभा रिम्बई ने लेफ्ट और राइट आर्म, दोनों स्पर्धाओं के फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।

प्रोफेशनल आर्म रेसलिंग में भी बढ़ रही भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी

चैंपियनशिप में सब-जूनियर से लेकर ग्रैंड मास्टर तक पांच अलग-अलग आयु वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। ये नतीजे अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में भारत की बढ़ती भागीदारी को दर्शाते हैं। प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को पेशेवर आर्म रेसलिंग में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रही है। योगेश चौधरी और आभास राणा 28 नवंबर को पुणे में होने वाले प्रो पंजा लीग के ‘गोल्ड एडिशन 2’ में हिस्सा लेंगे। प्रो पंजा लीग और पूनावाला ग्रुप की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत और दुनिया के कई प्रमुख आर्म रेसलर्स के शामिल होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: तिलक वर्मा को मिली इंडिया ए की कमान, रजत पाटीदार होंगे उप-कप्तान

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया

मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

अर्शदीप सिंह को 100वें T20I पर मिला खास सम्मान, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भेंट की स्पेशल जर्सी

TAGGED: अब तक जीते 20 पदक, विश्व आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का दमदार प्रदर्शन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन, सौराष्ट्र के 1.54 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ एम्स राजकोट में उन्नत रेडियोथेरेपी सुविधा का उद्घाटन, सौराष्ट्र के 1.54 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
Next Article पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया पीवी सिंधु ने जीता हाइलो ओपन का खिताब, फाइनल में डेनमार्क की खिलाड़ी को सीधे गेमों में हराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामपुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 75 फर्जी बैंक खाते खोलकर मंगाए 50 लाख!*
UP November 3, 2026
सोमालिया के तट पर भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ को कराया मुक्त
Mumbai National November 3, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई में क्लस्टर पुनर्विकास की मंजूरी पर मनपा का ऐतराज; यूआरएस की मंजूरी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी मनपा
Mumbai November 3, 2026
सपा नेता आज़म खान रामपुर की जेल से रिहा,
UP November 3, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?