By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
National

विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

cennews
Last updated: October 9, 2026 9:14 pm
By cennews
Share
4 Min Read
विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
SHARE

विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में अपने समकक्ष गेडियन तिमोथेवोस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शिक्षा, संस्कृति, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। दोनों विदेश मंत्रियों ने वैश्विक घटनाक्रम, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और भारत-अफ्रीकी संघ की साझेदारी को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

इथियोपिया के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों मंत्रियों ने शिक्षा एवं संस्कृति, व्यापार एवं निवेश और डिजिटलाइजेशन के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री ने भारत की मेजबानी में हाल ही में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में इथियोपिया की प्रभावशाली भागीदारी की सराहना भी की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच रणनीतिक साझेदारी साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक दक्षिण-दक्षिण एकजुटता पर आधारित है। विदेश मंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “इथियोपिया के विदेश मंत्री गेडियन तिमोथेवोस से अदीस अबाबा में मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। भारत-इथियोपिया रणनीतिक साझेदारी हमारे साझा मूल्यों, समान आकांक्षाओं और ऐतिहासिक दक्षिण-दक्षिण एकजुटता पर आधारित है।”

उन्होंने बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा हुई। इसमें व्यापार, निवेश, विकास परियोजनाओं से लेकर बुनियादी ढांचे, समुद्री क्षेत्र, सुरक्षा, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे विषय शामिल रहे। इसके अलावा, दोनों पक्षों ने वैश्विक घटनाक्रम, बहुपक्षीय सहयोग और भारत-अफ्रीकी संघ की साझेदारी को मजबूत करने पर भी विचार साझा किए।

इससे पहले शुक्रवार को जयशंकर इथियोपिया पहुंचे। उन्होंने वहां पहुंचने पर रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत और सहयोगपूर्ण बैठकों की उम्मीद जताई। इथियोपिया पहुंचने पर इथियोपिया के राज्य मंत्री बेरहानु त्सेगाये ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “हैलो अदीस अबाबा! इथियोपिया पहुंचकर प्रसन्नता हुई। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राज्य मंत्री बेरहानु त्सेगाये का धन्यवाद। अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत की प्रतीक्षा है।” त्सेगाये ने भी उम्मीद जताई कि जयशंकर की यात्रा के दौरान होने वाली चर्चाएं भारत और इथियोपिया के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, अदीस अबाबा की यात्रा के दौरान जयशंकर इथियोपिया के नेतृत्व के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें दोनों देशों की साझा रुचि है। इसके अतिरिक्त, जयशंकर अदीस अबाबा में क्षेत्रीय प्रमुखों के मिशन सम्मेलन (रीजनल हेड्स ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस) की अध्यक्षता भी करेंगे। जयशंकर ने इथियोपिया पहुंचने से पहले कोट डी’आइवर की अपनी यात्रा पूरी की थी।

You Might Also Like

चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान

UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की वित्तीय मजबूती की नई राह

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने बताया नए वर्ल्ड ऑर्डर का स्वरूप, बोले- साझा हितों से बन रहे गठबंधन

प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

TAGGED: निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर, विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
Next Article वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
Sports October 9, 2026
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
National October 9, 2026
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
National October 9, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
मुंबई : नागपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले मूर्तिकार दिनेश बिजल भिलिया को कब मिलेगा न्याय
Mumbai October 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?