By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स
Sports

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

cennews
Last updated: October 1, 2026 9:49 pm
By cennews
Share
4 Min Read
भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स
भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स
SHARE

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से रौंदा। भारतीय टीम से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपुले और सोहन डी लिवेरा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। टॉप तीन बल्लेबाजों के जीरो पर आउट होने के बाद बने दबाव से श्रीलंकाई टीम पूरे मैच में नहीं उबर सकी। नुवानिदु फर्नांडो ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जबकि कप्तान सहान अराचिगे 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए।

एशेन बंडारा को भी अक्षर पटेल ने बिना खाता खोले आउट किया। वानुजा सहन एक रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बने। इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा और श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रनों पर ढेर हो गई।

श्रीलंका के छह बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम रहे। सिर्फ नुवानिदु ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट निकाला।

इससे पहले, टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा महज 7 रन बनाकर आउट हुए, तो संजू सैमसन भी 9 गेंदों का सामना करने के बाद 7 रन ही बना सके। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वैभव सूर्यवंशी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की दमदार पारी खेली।

तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे ईशान किशन ने इसके बाद मोर्चा संभाला। एक तरफ से लगातार विकेट गिरने के बावजूद, ईशान क्रीज पर डटे रहे। ईशान ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 80 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। अक्षर पटेल 8 रन बनाकर आउट हुए, तो तिलक वर्मा (2 रन) और शिवम दुबे (3 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा।

श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में थारिन्दु रथनायके ने 32 रन खर्च करके 2 विकेट झटके, जबकि कप्तान सहान अराचिगे ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। फाइनल मुकाबले में अब भारतीय टीम की भिड़ंत 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगी। वहीं, श्रीलंका ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी।

You Might Also Like

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

एशियाई खेलों में नीरू ढांडा के ऐतिहासिक स्वर्ण पर पीएम मोदी ने दी बधाई, महिला ट्रैप टीम को रजत के लिए भी सराहा

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, 4×400 मीटर रिले में जीता गोल्ड

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया

TAGGED: 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स, भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा
Next Article जम्मू/श्रीनगर: Nalin Prabhat ने कहा कि सितंबर महीना Jammu and Kashmir Police के लिए आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिहाज से बेहद सफल रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कई अहम ऑपरेशनों को अंजाम दिया और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने केवल सुरक्षा अभियानों पर ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। युवाओं को खेल गतिविधियों और सामाजिक पहलों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए गए, जिससे उन्हें सकारात्मक दिशा देने में मदद मिली। साथ ही, नशा विरोधी अभियान को भी तेज किया गया। डीजीपी के अनुसार, अब तक 3,257 एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2,500 से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इस अभियान के तहत करीब 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 170 मामलों में दोषसिद्धि (Convictions) भी सुनिश्चित की गई है। डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह सख्ती और सक्रियता के साथ काम जारी रखेगी, ताकि जम्मू-कश्मीर में शांति, सुरक्षा और समाजिक स्थिरता को और मजबूत किया जा सके। सितंबर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबियां: डीजीपी नलिन प्रभात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जम्मू/श्रीनगर: Nalin Prabhat ने कहा कि सितंबर महीना Jammu and Kashmir Police के लिए आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिहाज से बेहद सफल रहा। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कई अहम ऑपरेशनों को अंजाम दिया और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने केवल सुरक्षा अभियानों पर ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान केंद्रित किया। युवाओं को खेल गतिविधियों और सामाजिक पहलों से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए गए, जिससे उन्हें सकारात्मक दिशा देने में मदद मिली। साथ ही, नशा विरोधी अभियान को भी तेज किया गया। डीजीपी के अनुसार, अब तक 3,257 एनडीपीएस (NDPS) मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2,500 से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इस अभियान के तहत करीब 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 170 मामलों में दोषसिद्धि (Convictions) भी सुनिश्चित की गई है। डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि पुलिस भविष्य में भी इसी तरह सख्ती और सक्रियता के साथ काम जारी रखेगी, ताकि जम्मू-कश्मीर में शांति, सुरक्षा और समाजिक स्थिरता को और मजबूत किया जा सके।
सितंबर में जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबियां: डीजीपी नलिन प्रभात
Jammu and Kashmir October 1, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा
National October 1, 2026
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
National October 1, 2026
प्राथमिक विद्यालय में बच्चे को कोबरा साफ ने कटा हालत गंभीर,पोखरा मोड़ गाजीपुर।
UP October 1, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?