नवी मुंबई पुलिस ने 26.30 करोड़ रुपये के 726 किलो ड्रग्स नष्ट किए
नवी मुंबई
नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय ने नशामुक्त नवी मुंबई अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 201 मामलों में जब्त किए गए 726 किलो मादक पदार्थों को नष्ट किया। इन मादक पदार्थों की कुल कीमत 26 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। 30 सितंबर को तळोजा स्थित मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए इन मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इससे पहले पुलिस आयुक्तालय द्वारा 192 मामलों में जब्त 113 करोड़ 44 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ नष्ट किए जा चुके हैं।
मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए नवी मुंबई पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में ‘कैंपस कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके तहत शहर के स्कूलों, कॉलेजों, सोसायटियों और सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित जानकारी देने के लिए 8828-112-112 हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है। पुलिस के अनुसार, इस नंबर पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस उपायुक्त (परिमंडल-3) ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय में 201 मामलों में जब्त करीब 701 किलो मादक पदार्थ और 26 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य का मुद्देमाल नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने कहा कि नशामुक्त नवी मुंबई अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एपीएमसी क्षेत्र में भी मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा में जब्ती की गई है।
बाइट ___ रश्मि नादेड़कर __ डीसीपी जोन 3
