By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का
Sports

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

cennews
Last updated: September 28, 2026 8:57 pm
By cennews
Share
3 Min Read
एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का
एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का
SHARE

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर प्रिया घांघस ने सोमवार को महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समदोवा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ प्रिया ने भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित कर दिया। निशियो जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में प्रिया ने शुरुआती राउंड में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की।

पहले राउंड में पिछड़ीं प्रिया

मुकाबले के पहले राउंड में प्रिया और समदोवा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों मुक्केबाजों ने संभलकर शुरुआत की। ताजिकिस्तान की बॉक्सर ने कुछ अच्छे पंच लगाए, जबकि प्रिया ने भी आखिरी 90 सेकंड में आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, हांगझोऊ एशियन गेम्स में 57 किग्रा वर्ग का ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली समदोवा ने पहला राउंड 3-2 से अपने नाम किया।

दूसरे राउंड में की शानदार वापसी

दूसरे राउंड में प्रिया ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले में वापसी की। उन्होंने शानदार कॉम्बिनेशन पंच लगाकर समदोवा पर दबाव बनाया। इस दौरान ताजिकिस्तानी मुक्केबाज को एक अंक की पेनाल्टी भी मिली। प्रिया ने इस राउंड में सभी पांच जजों का समर्थन हासिल करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की और मुकाबले में बढ़त बना ली।

निर्णायक राउंड में भी दिखाया दम

तीसरे और अंतिम राउंड में समदोवा ने जीत के लिए पूरी ताकत लगा दी। उन्होंने कई अच्छे पंच लगाए, लेकिन प्रिया ने भी जवाबी हमले जारी रखे। समदोवा को बैकफुट पर धकेलते हुए भारतीय मुक्केबाज ने निर्णायक राउंड में भी 5-0 से जीत हासिल की। पांचों जजों ने प्रिया के पक्ष में फैसला सुनाया। तीन जजों ने उन्हें 29-27 से विजेता माना, जबकि दो जजों ने 30-26 के स्कोर से उनकी जीत पर मुहर लगाई।

सेमीफाइनल में चीन की यांग चेंग्यु से मुकाबला

सेमीफाइनल में प्रिया का सामना चीन की यांग चेंग्यु से होगा। बुधवार को होने वाले इस मुकाबले में जीत हासिल कर वह गोल्ड मेडल के मुकाबले में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। यांग चेंग्यु दो बार विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 2023 एआईबीए विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड और 2025 विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

भारत का बॉक्सिंग में पांचवां मेडल सुनिश्चित

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में यह भारत का बॉक्सिंग में पांचवां पक्का मेडल है। इससे पहले दिन में भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपना पदक सुनिश्चित किया। हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 की सिल्वर मेडलिस्ट लवलीना ने इस जीत के साथ अपने दूसरे एशियन गेम्स पदक पर भी मुहर लगा दी है।

You Might Also Like

Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया

भारत को 2032 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, पुणे में होगा आयोजन

Asian Games: एक ही दिन जीते 2 सिल्वर, अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट पर रुद्राक्ष की निगाहें

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

FIFA Under-15 World Cup:भारत ‘ग्रुप-के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनेडा, लाओस और सेनेगल के साथ

TAGGED: एशियन गेम्स: प्रिया घांघस ने बॉक्सिंग के 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में दर्ज की जीत, भारत का एक और मेडल पक्का

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने पार किया 1 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने पार किया 1 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा
Next Article सीमा क्षेत्र तंगधार में ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, 220 लोगों की लौटी रोशनी सीमा क्षेत्र तंगधार में ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, 220 लोगों की लौटी रोशनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘वन हेल्थ के लिए मिलेट्स’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, जम्मू-कश्मीर में सतत खाद्य प्रणाली पर जोर
‘वन हेल्थ के लिए मिलेट्स’ पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, जम्मू-कश्मीर में सतत खाद्य प्रणाली पर जोर
Jammu and Kashmir September 28, 2026
सीमा क्षेत्र तंगधार में ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, 220 लोगों की लौटी रोशनी
सीमा क्षेत्र तंगधार में ‘ऑपरेशन दृष्टि’ के तहत मेगा नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर, 220 लोगों की लौटी रोशनी
Jammu and Kashmir September 28, 2026
डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने पार किया 1 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा
डिजिटल टोलिंग को नई गति, फास्टैग एनुअल पास ने पार किया 1 करोड़ उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा
National September 28, 2026
आतंकवाद के खिलाफ ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाने पर जोर, अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल
आतंकवाद के खिलाफ ‘प्रहार’ को थाना स्तर तक पहुंचाने पर जोर, अमित शाह ने लॉन्च किया नया प्रत्यर्पण पोर्टल
National September 28, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?