By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह
Sports

महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह

Last updated: September 15, 2026 9:04 pm
cennews
Share
3 Min Read
महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह
महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह
SHARE

भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महिला एशिया कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदा। हालांकि, एक बार फिर टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से साफतौर पर इनकार कर दिया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम ने भी मोहसिन से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, “एशिया कप में ट्रॉफी एक विवादित मुद्दा है। हमारी पुरुष टीम ने एशिया कप जीता था। हालांकि, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हालात पूरी तरह बदल गए। इसके बाद देश के नागरिकों का हम पर दबाव था कि हमें पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और न ही उनके साथ क्रिकेट खेलना चाहिए। मगर हमारी सरकार की नीति है कि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हमें हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा। इसी पॉलिसी को फॉलो करते हुए हम मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में हर टीम के खिलाफ खेल रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई हर मल्टीनेशनल टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम भेज रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हम सारी कंडिशंस मान लेंगे। जिस देश के साथ हमारे रिश्ते पहले से खराब हैं और अप्रैल 2025 से और भी ज्यादा बिगड़ गए हैं, इसके साथ ही जिस देश के साथ अभी भी हमारा ऑपरेशन चालू है उस देश के मुख्य लीडर में से एक, जो हमारे देश के खिलाफ काम कर रहा है, उससे हम ट्रॉफी नहीं ले सकते हैं। डेढ़ साल पहले भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसी को जारी रखते हुए हमारी महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया।”

बीसीसीआई सचिव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल दिखाया और सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते। देवजीत सैकिया ने कहा कि उन्हें टीम के प्रदर्शन पर गर्व है और देश में महिला क्रिकेट काफी तेजी से उभर रहा है। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

You Might Also Like

धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

यूएस ओपन: गॉफ को हराकर पहली बार फाइनल में पहुंचीं रायबाकिना, सबालेंका से होगा मुकाबला

ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी चैंपियन, 13 साल का इंतजार खत्म

शीतल देवी ने शूट-ऑफ में जीता गोल्ड, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत का शानदार प्रदर्शन

TAGGED: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताई वजह, महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से किया मना

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया
Next Article धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

DG-P J&K नलिन प्रभात ने जम्मू में सुरक्षा ग्रिड, अपराध स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की
DG-P J&K नलिन प्रभात ने जम्मू में सुरक्षा ग्रिड, अपराध स्थिति और ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की
Jammu and Kashmir September 15, 2026
धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष
धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, तीरंदाजी विश्व कप फाइनल का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष
Sports September 15, 2026
Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया
Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम को राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया
Sports September 15, 2026
2,000 रुपए UPI भुगतान पर लगेगा एमडीआर, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट
2,000 रुपए UPI भुगतान पर लगेगा एमडीआर, छोटे व्यापारियों के लिए जारी रहेगी छूट
National September 15, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?