ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर।
उत्तर प्रदेश ओर उत्तराखंड मे हो रही लगातार बारिश से कोसी नदी उफान पर ,अलर्ट जारी डीएम एसपी ने कोसी नदी का लिया जायज़ा।
डीएम-एसपी ने रुस्तमनगर बांध का किया ग्राउंड जीरो से निरीक्षण।
रामपुर में लगातार बारिश के चलते कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते उफान ने तटीय इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।
रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने स्वार तहसील क्षेत्र के रुस्तमनगर स्थित छपर्रा कोसी बांध का ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने बांध की स्थिति, कटान और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बांध की लगातार निगरानी करने, संभावित कटान वाले स्थानों पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के कड़े निर्देश दिए।
कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन की निगाह अब नदी और बांध की स्थिति पर लगातार बनी हुई है।
बाइट अजय कुमर दिर्वेदी डीएम रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,9359324086
