नवी मुंबई में मंत्री गणेश नाईक का शिंदे गुट की शिवसेना पर फिर हमला
वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई में शिंदे गुट की शिवसेना पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासकीय कार्यकाल के दौरान पैसों के लालच में मनपा अधिकारियों को साथ लेकर कई गलत काम किए गए।
गणेश नाईक ने कहा कि ऐसी गलत गतिविधियों पर अब कार्रवाई की जाएगी और जिन अधिकारियों ने नियमों के खिलाफ जाकर काम किया है, उन्हें यहां से हटाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि केकाना और अभय जाधव जैसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निष्कासित करने का प्रस्ताव महासभा में लाया जाना चाहिए। साथ ही, उनके कार्यकाल में किए गए कथित गलत कामों को जनता के सामने लाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिन इमारतों को अदालत ने गिराने की अनुमति दी है, लेकिन नगर विकास विभाग ने नियमों से बाहर जाकर उन्हें स्थगन दिया है, ऐसी इमारतों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
नाईक ने यह भी चेतावनी दी कि रहिवासियों के कथित फर्जी प्रतिज्ञापत्र के आधार पर बनाए जा रहे टावरों का काम रोक दिया जाएगा।
वाशी ट्रक टर्मिनल पर सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना
वाशी ट्रक टर्मिनल को लेकर गणेश नाईक ने कहा कि यहां सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काम होगा। उन्होंने कहा कि जब तक अदालत की स्थगन आदेश की स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक नागरिकों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने संबंधित प्रबंधन निदेशक को निर्देश देने की बात कही।
पाम बीच रोड पर कार्यक्रमों पर रोक
पाम बीच रोड को लेकर भी गणेश नाईक ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मनपा की मैराथन को छोड़कर इस मार्ग पर किसी भी अन्य कार्यक्रम को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने मनपा को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
बाइट — गणेश नाईक, वन मंत्री
