By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान
Sports

भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान

cennews
Last updated: August 9, 2026 9:41 pm
By cennews
Share
3 Min Read
भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान
भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान
SHARE

भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान

भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान

युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर सोनल दिनुशा को भारत के खिलाफ होने वाले तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच के लिए 15 सदस्यीय श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का कप्तान बनाया गया है। यह मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) से एनसीसी ग्राउंड पर खेला जाना है।

यह प्रैक्टिस मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले यह एकमात्र प्रैक्टिस मैच खेलेगी। सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होनी है और पहले टेस्ट मैच की मेजबानी गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम करेगा। वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से खेला जाना है।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन में टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार सात खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें दिनुशा के अलावा तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा और विश्व फर्नांडो, ऑफ-स्पिनर रमेश मेंडिस, निशान मदुष्का, पवन रत्नायके और अंजाला बंदारा को टीम में जगह दी गई है।

भारत ए के खिलाफ 10 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा को टीम में रखा गया है। वहीं, भारत ए के खिलाफ ही 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज केसरा नुवांथा को भी टीम में शामिल किया गया है। दिनुशा ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक तीन मैच खेले हैं। चूंकि मुख्य टीम के कई नियमित खिलाड़ी अभी चल रही लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेल रहे हैं, इसलिए यह वॉर्मअप मैच चुने गए खिलाड़ियों के लिए यह मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा अवसर होगा।

भारत के लिए, यह तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच द्वीप देश की टर्निंग पिचों पर खेलने से पहले जरूरी मैच प्रैक्टिस देगा। इस सीरीज में रवींद्र जडेजा की भारतीय टीम में वापसी हुई है और उनका रोल काफी अहम माना जा रहा है। इसके साथ ही सारांश जैन और आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम में मौका मिला है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं, साई सुदर्शन के खेलने पर भी अभी संशय बरकरार है। सुदर्शन के फिट न हो पाने की स्थिति में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है।

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम: निशान मदुष्का, रविंदु रशंता, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंता और दिलम सुदीरा।

You Might Also Like

Asian Games: भारतीय महिला कबड्डी टीम का अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश, जापान को 50-25 से हराया

भारत को 2032 यूसीआई रोड वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, पुणे में होगा आयोजन

Asian Games: एक ही दिन जीते 2 सिल्वर, अब 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट पर रुद्राक्ष की निगाहें

पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई, कहा- मेहनत और टीमवर्क से मिलते हैं शानदार नतीजे

FIFA Under-15 World Cup:भारत ‘ग्रुप-के’ में बहरीन, कैमरून, ग्रेनेडा, लाओस और सेनेगल के साथ

TAGGED: भारत के खिलाफ वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की घोषणा, सोनल दिनुशा कप्तान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 4 भारतीय भारत-श्रीलंका टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में 4 भारतीय
Next Article 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Director Sheep Husbandry Department UT Ladakh Inaugurates Newly Established District Sheep Husbandry Officer’s Office in Changthang District
लद्दाख: चांगथांग जिले में भेड़ पालन विभाग के नए जिला कार्यालय का उद्घाटन
Jammu and Kashmir September 24, 2026
रील के चक्कर में पारसिक हिल से सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, 17 वर्षीय चालक गंभीर घायल!
Mumbai September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ | पारसिक हिल से रेलवे ट्रैक पर गिरी कार!
Mumbai September 24, 2026
प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे प्रधानमंत्री: मोहनलाल
UP September 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?