Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी
National

भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी

Last updated: June 18, 2026 10:37 pm
cennews
Share
4 Min Read
भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी
भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी
SHARE

भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी

भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े टेक इवेंट वीवाटेक के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन’ की शुरुआत के साथ, फ्रांस, भारत और यूरोप के टेक इको-सिस्टम को एक-दूसरे के करीब लाने में ब्रिज की भूमिका निभा रहा है।

संबोधन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को वीवाटेक इवेंटी की सफलता की बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2026 भारत और यूरोप दोनों के लिए एक विशेष वर्ष साबित हुआ है। इस साल की शुरुआत में हमने ऐतिहासिक भारत ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया। यह समझौता हमारे व्यापार और निवेश को बढ़ाएगा। साथ ही, यह टैलेंट, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म के आदान-प्रदान के लिए कई रास्ते खोलेगा।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि 2021 में, जब मैंने वीवाटेक में आया था, तो दुनिया कोविड-19 की वजह से आई उथल-पुथल का सामना कर रही थी। आज, दुनिया दूसरी तरह की उथल-पुथल का सामना कर रही है और मैं वही बात फिर से दोहराता हूं जो मैंने तब वीवाटेक 2021 में कही थी, जहां पारंपरिक तरीके काम नहीं आते, वहां इनोवेशन मदद कर सकता है।

संबोधन में पीएम मोदी ने बताया कि पिछले दशक में भारत तेजी से बदला है और इस बदलाव के पीछे टेक्नोलॉजी का बड़ा हाथ है। दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पहचान सिस्टम बनाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म बनाने तक, हम वित्तीय समावेशन, शिक्षा, टेलीमेडिसिन, खेती और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

उन्होंने डिजिटल पेमेंट का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस की वजह से, आज दुनिया के आधे रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। अब आप फ्रांस में भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि एफिल टॉवर या पेरिस एयरपोर्ट पर। हमारे पास ऐसे कई वर्ल्ड-क्लास डिजिटल पब्लिक गुड्स के उदाहरण हैं। डिजीलॉकर दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट में से एक है। डिजीलॉकर के जरिए, 70 करोड़ यूजर्स कभी भी और कहीं भी ओरिजिनल सोर्स से असली डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच सकते हैं। हमने डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर 2,000 से ज्यादा स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट्स को शामिल किया है। अब हमें भारत में ड्राइविंग लाइसेंस या गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे फिजिकल डॉक्यूमेंट्स को स्टोर करने और उन्हें खोजने की जरूरत नहीं है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दो लाख से अधिक स्टार्ट-अप्स के साथ, भारत दुनिया के सबसे जीवंत इको-सिस्टम में से एक है। मैं आप सभी से इंडिया पैविलियन आने का आग्रह करता हूं। यहां आपको भारत की जबरदस्त ऊर्जा का अनुभव होगा। चाहे वह दुनिया का पहला सिंगल-पीस 3डी प्रिंटेड रॉकेट इंजन हो, एडवांस्ड जेनेटिक-इंजीनियरिंग थेरेपी हो, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों का पता लगाने वाले या साइबर और नेटवर्क सिक्योरिटी को बेहतर बनाने वाले एआई सॉल्यूशन हों, ऑटोनॉमस रोबोट, स्मार्ट सिटी और मोबिलिटी सॉल्यूशन हों। पीएम मोदी ने कहा कि आप इंडिया पवेलियन में देखेंगे कि कैसे अलग-अलग सेक्टर में हमारे स्टार्ट-अप्स प्रेरणादायक तरीके से इनोवेशन कर रहे हैं।

You Might Also Like

NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें

देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए

भारत एक “भरोसेमंद सहयोगी” है और पश्चिम एशिया संकट को सुलझाने में “बड़ी भूमिका” निभा रहा है: ट्रंप

G7 शिखर सम्मेलन के मंच से पीएम मोदी का संदेश, ‘भरोसे’ के महत्व पर दिया जोर

नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

TAGGED: भारत और यूरोप के टेक इकोसिस्टम को करीब लाने में फ्रांस निभा रहा ब्रिज की भूमिका : पीएम मोदी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रेमिका के साथ घूमने आए युवक ने इमारत की छत से कूदकर की आत्महत्या
Next Article देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

श्रीनगर : Omar Abdullah ने गुरुवार को गांदरबल जिले के तुलमुला स्थित पवित्र Mata Kheer Bhawani Temple का दौरा कर आगामी वार्षिक माता खीर भवानी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। यह धार्मिक आयोजन 22 जून को आयोजित किया जाएगा।

Jammu and Kashmir June 18, 2026
भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री: FIH विमेंस नेशंस कप
भारतीय हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री: FIH विमेंस नेशंस कप
Sports June 18, 2026
NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें
NEET 2026: परीक्षार्थियों के लिए इंदौर-भोपाल-रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें
National June 18, 2026
देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए
देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते 3 दिनों में 1.47 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए
National June 18, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?