Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Sports

पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी

Last updated: June 7, 2026 9:51 pm
cennews
Share
3 Min Read
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
SHARE

पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी

पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह वास्तव में एक अविश्वसनीय उपलब्धि है जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

आर. प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप को जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रग्गनानंदा को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रग्गनानंदा की सराहना करते हुए लिखा, “प्रग्गनानंदा को इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई। यह वास्तव में एक शानदार उपलब्धि है, जो उनकी लगातार बेहतरीन उत्कृष्टता को दिखाती है। मैं उन्हें भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं देता हूं।”

प्रग्गनानंदा ने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें और आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर खिताब को अपने नाम किया। प्रग्गनानंदा ने कीमर की गलतियों का फायदा उठाते हुए 45वीं चाल में मैच को अपने नाम किया।

प्रग्गनानंदा ने टूर्नामेंट का अंत 5 जीत, 2 हार, दो ड्रॉ के साथ कुल 18 प्वाइंट्स के साथ किया। उनके दो ड्रॉ मुकाबले का नतीजा आर्मागेडन गेम में निकाला, जहां वह बाजी मारने में कामयाब रहे। प्रग्गनानंदा छठे दौर के बाद अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद थे और उनके जीतने के चांस काफी कम नजर आ रहे थे। हालांकि, 20 वर्षीय ग्रैंडमास्टर ने इसके बाद जबरदस्त वापसी की।

प्रग्गनानंदा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार चार गेम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन मैग्रस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार हराया। इसके साथ ही प्रग्गनानंदा ने अपने ही देश के खिलाड़ी डी गुकेश के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। प्रग्गनानंदा 2021 के बाद इस टूर्नामेंट में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मैग्रस कार्लसन ने हासिल की थी।

प्रग्गनानंदा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दिया। प्रग्गनानंदा ने कहा कि उनकी मां ने कहा था कि वह नए महीने में शानदार प्रदर्शन करेंगे और ठीक ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि मां की कही बातों के बाद उन्होंने लगातार चार मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए खिताब को अपने नाम किया।

You Might Also Like

अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

NDTL और SGT यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, स्पोर्ट्स साइंस और एंटी-डोपिंग रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

🏸 Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की शानदार जीत, अगले दौर में प्रवेश

IPL 2026: कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी को बताया टीम इंडिया के लिए तैयार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर श्रृंखला में बनाई बढ़त

TAGGED: पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
Next Article 'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे' ‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
Jammu and Kashmir June 7, 2026
'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे'
‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’
UP June 7, 2026
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
National June 7, 2026
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
National June 7, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?