Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
National

पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता

Last updated: June 7, 2026 9:42 pm
cennews
Share
4 Min Read
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
SHARE

पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता

पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता

पृथ्वी पर मौजूद बर्फ सिर्फ ठंडे इलाकों की पहचान नहीं है, बल्कि यह पूरी दुनिया की जलवायु और महासागरों के संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। इसी बर्फीले तंत्र को ‘क्रायोस्फीयर’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि महासागरों का भविष्य काफी हद तक क्रायोस्फीयर की स्थिति पर निर्भर करता है। यही वजह है कि आज दुनियाभर में इसके संरक्षण और अध्ययन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

पृथ्वी पर बर्फ के सभी रूपों को मिलाकर क्रायोस्फीयर कहा जाता है। यह शब्द ग्रीक भाषा के ‘क्रियोस’ से लिया गया है, जिसका मतलब है बर्फीली ठंड। आज की जलवायु परिवर्तन की चर्चा में क्रायोस्फीयर बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारे महासागरों की सेहत और भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। क्रायोस्फीयर में शामिल हैं- जमीन पर पड़ी बर्फ, नदियों और झीलों की बर्फ, हमेशा जमी रहने वाली जमीन (पर्माफ्रॉस्ट), अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की विशाल हिम वॉल्स, हिमनद (ग्लेशियर), हिम शिखर, बर्फ के टुकड़े (आइसबर्ग) और समुद्री बर्फ। ये सभी मिलकर पृथ्वी के ठंडे इलाकों का निर्माण करते हैं।

अब सवाल है कि इसे महासागरों की रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा, क्यों माना जाता है, क्रायोस्फीयर महासागरों के लिए क्यों इतना जरूरी है? यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन (यूनेस्को) के अनुसार, क्रायोस्फीयर महासागरों को नियंत्रित करने में बड़ी भूमिका निभाता है। ग्लेशियरों और हिम चादरों से पिघलकर आने वाला मीठा पानी महासागरों की धाराओं को प्रभावित करता है। समुद्री बर्फ सूरज की किरणों को (रिफ्लेक्ट) करती है, जिससे पृथ्वी का तापमान नियंत्रित रहता है। जब यह बर्फ पिघलती है तो समुद्र का जल स्तर बढ़ता है, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है।

यूनेस्को के अनुसार, क्रायोस्फीयर में हो रहे तेज बदलाव पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ग्लेशियर पिघल रहे हैं, समुद्री बर्फ कम हो रही है और पर्माफ्रॉस्ट पिघलने से बड़ी मात्रा में मीथेन गैस निकल रही है, जो जलवायु परिवर्तन को और तेज कर रही है। इन बदलावों से समुद्री जानवरों का पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ रहा है, मछली पकड़ने वाले समुदायों की आजीविका प्रभावित हो रही है और तटीय शहरों पर खतरा मंडरा रहा है।

इसी समस्या को समझते हुए यूनेस्को ने अपने अंतर-सरकारी जल विज्ञान कार्यक्रम (आईएचपी) के तहत क्रायोस्फीयर साइंस के लिए कार्रवाई का दशक शुरू किया है। इसका उद्देश्य वैज्ञानिकों, सरकारों और स्थानीय समुदायों को एक साथ लाकर क्रायोस्फीयर के बदलाव को बेहतर तरीके से समझना और उसके अनुसार कदम उठाना है।

वैज्ञानिक लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि क्रायोस्फीयर में हो रहे बदलाव पहले से कहीं ज्यादा तेजी से हो रहे हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि हम ग्लोबल वार्मिंग को कम करने, हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्रकृति संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करें। वहीं, यूनेस्को के अनुसार, जैसे-जैसे विश्व महासागर दिवस नजदीक आ रहा है, यह याद रखना बहुत जरूरी है कि महासागरों की रक्षा सिर्फ समुद्र में सफाई करने से नहीं, बल्कि क्रायोस्फीयर की सुरक्षा से भी शुरू होती है।

You Might Also Like

पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

PM मोदी का बड़ा बयान: खिलाड़ियों को बनाया ‘Yoga 365’ अभियान का ग्लोबल एंबेसडर बनने का आह्वान

डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने पर मेटे फ्रेडरिक्सन को पीएम मोदी ने दी बधाई

TAGGED: जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता, पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
Next Article पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
Jammu and Kashmir June 7, 2026
'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे'
‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’
UP June 7, 2026
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Sports June 7, 2026
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
National June 7, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?