Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
National

पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा

Last updated: June 7, 2026 9:32 pm
cennews
Share
4 Min Read
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा
SHARE

पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा

पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा

अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने अपनी किताब ‘व्यू फ्रॉम द ईस्ट विंग: ए मेमॉयर’ में बताया है कि जून 2023 में जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर रखा गया था, तब आखिरी समय में खाने को लेकर काफी बदलाव करने पड़े थे। बाइडेन लिखती हैं कि स्टेट डिनर की तैयारी करना बहुत जटिल काम होता है और कई महीनों की प्लानिंग के बावजूद अचानक नई चुनौतियां सामने आ जाती हैं।

उन्होंने बताया, “जून 2023 में भारत के स्टेट डिनर पर हमें लगा था कि शाकाहारी मेन्यू से काम चल जाएगा, लेकिन आखिरी समय में कई लोगों ने वीगन, डेयरी-फ्री और लहसुन-फ्री खाने की मांग कर दी।” उन्होंने आगे लिखा, “किचन स्टाफ को लोगों की अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से प्लेट्स में बदलाव करने में काफी मेहनत करनी पड़ी।” भारत का यह डिनर उन कई बड़े आयोजनों में से एक था जो बाइडेन प्रशासन ने व्हाइट हाउस में किए थे। बाइडेन के अनुसार, हर छोटी-बड़ी चीज पर ध्यान देना पड़ता है, फूलों की सजावट से लेकर मेन्यू और बैठने की व्यवस्था तक।

उन्होंने लिखा, “फर्स्ट लेडी के तौर पर आपको बहुत सारे फैसले लेने होते हैं; हर रंग, हर फूल, हर कोर्स। सब कुछ मिनट-दर-मिनट तय होता है और हर फैसले पर मेहमानों और मीडिया की नजर रहती है।” उन्होंने व्हाइट हाउस की सोशल सेक्रेटरी कार्लोस एलिजोंडो की भी तारीफ की, जिन्होंने सालभर में होने वाले सैकड़ों कार्यक्रमों को संभालने में मदद की। बाइडेन ने लिखा कि व्हाइट हाउस में हर साल कई सौ कार्यक्रम होते हैं, छोटे सैन्य रिटायरमेंट पार्टियों से लेकर मेक-ए-विश बच्चों की मुलाकात तक और बड़े स्टेट डिनर तक, जहां सैकड़ों लोग फॉर्मल कपड़ों में शामिल होते हैं।

उन्होंने बताया कि इतने सारे मेहमानों से मिलना थका देने वाला होता था। इतने बड़े इवेंट्स में फोटो लाइन में 300 से ज्यादा लोग होते थे। इतने लोगों से हाथ मिलाने से मेरे कलाई में बहुत दर्द होने लगा। कई बार दर्द से राहत पाने के ल‍िए मुझे अपना हाथ बर्फ के पानी में रखना पड़ता था। यह तरीका हिलेरी क्लिंटन ने मुझे बताया था।

बाइडेन ने कहा कि उनके पति, राष्ट्रपति जो बाइडेन, अक्सर लोगों से लंबी-लंबी बातचीत करते थे, जिससे कार्यक्रम समय पर खत्म करवाना मुश्किल हो जाता था। हम कोशिश करते थे कि चीजें जल्दी आगे बढ़ें, लेकिन जो हमेशा हर किसी से घंटों बात करना चाहते थे।

उनके अनुसार, मेहमानों को संभालना भी कई बार कूटनीतिक नियमों से ज्यादा मुश्किल हो जाता था। कुछ लोग नाराज हो जाते हैं कि वे अपने पूरे परिवार को नहीं ला सकते। कुछ लोग आते ही अपने टेबल की ‘स्टार पावर’ से खुश नहीं होते और नाम-पट्टियां बदलने की कोशिश करने लगते हैं। उन्‍होंने कहा, “ये पावर गेम्स मुझे हैरान करते हैं।” किताब में यह भी बताया गया कि अलग-अलग देशों की संस्कृति को ध्यान में रखकर कपड़े चुनने में भी सावधानी रखी जाती थी।

उन्होंने लिखा, “हम डिजाइनरों के साथ मिलकर ऐसा पहनावा चुनते थे जो सांस्कृतिक रूप से सही हो, इसलिए भारत, चीन या जापान जैसे देशों के लिए सफेद रंग नहीं पहना जाता था, क्योंकि वहां सफेद रंग शोक का प्रतीक माना जाता है।” स्टेट डिनर को अमेरिका में सबसे प्रतिष्ठित कूटनीतिक आयोजनों में से एक माना जाता है। इनका उद्देश्य विदेशी नेताओं का सम्मान करना और अमेरिका की संस्कृति, मेहमाननवाजी और कूटनीतिक प्राथमिकताओं को दिखाना होता है।

You Might Also Like

पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता

विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

आरबीआई के फैसलों से भारत में 40 अरब डॉलर तक का कैपिटल इनफ्लो संभव : एसबीआई

PM मोदी का बड़ा बयान: खिलाड़ियों को बनाया ‘Yoga 365’ अभियान का ग्लोबल एंबेसडर बनने का आह्वान

डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने पर मेटे फ्रेडरिक्सन को पीएम मोदी ने दी बधाई

TAGGED: पीएम मोदी के स्टेट डिनर की अनोखी चुनौती: डेयरी और लहसुन-फ्री मेन्यू पर जिल बाइडेन का खुलासा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तलाब में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत, उरण के जासई गांव में दर्दनाक हादसा तलाब में डूबने से तीन नाबालिग लड़कियों की मौत, उरण के जासई गांव में दर्दनाक हादसा
Next Article पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
पुंछ के सीमावर्ती गांव नांगली का दौरा, पीएम मोदी का बड़ा बयान – “सीमा गांवों से ही भारत की असली पहचान”
Jammu and Kashmir June 7, 2026
'अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे'
‘अच्छी सरकार चुनोगे, अच्छे परिणाम आएंगे’
UP June 7, 2026
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
पीएम मोदी ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर प्रग्नानंद को उनकी असाधारण उपलब्धि पर बधाई दी
Sports June 7, 2026
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
पिघलती बर्फ और बढ़ता समुद्री संकट: महासागरों की सेहत की कुंजी है क्रायोस्फीयर, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी चिंता
National June 7, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?