Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह
Sports

अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Last updated: June 5, 2026 9:27 pm
cennews
Share
3 Min Read
अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह
SHARE

अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

HKB76UObgAAVKWU
अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय महिला टीम का अंडर-18 हॉकी एशिया कप का फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल मुकाबले में 2-2 से स्कोर बराबर रहने के बाद भारतीय टीम को चीन के खिलाफ शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत के लिए नौशीन नाज (3वें मिनट) और किरण एक्का (54वें मिनट) ने गोल किए, जबकि चीन के लिए ली जेयान (24वें मिनट) और झांग युझेंग (48वें मिनट) ने गोल किए। भारत ने पहले क्वार्टर में शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही पहला गोल कर दिया।

कप्तान स्वीटी कुजूर ने मिडफील्ड से सर्कल के अंदर नौशीन को एक शानदार पास दिया, जिन्होंने शानदार शॉट खेलकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। दोनों टीमों ने मिडफील्ड में अच्छा प्रदर्शन किया और सर्कल के अंदर अच्छे मौके बनाए, लेकिन शुरुआती क्वार्टर में कोई और गोल नहीं कर पाईं।

चीन को 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन फेंग जियाक्सिन के ड्रैगफ्लिक को भारतीय गोलकीपर महाक परिहार ने गोल पोस्ट में जाने से रोक दिया। हालांकि, तीन मिनट बाद ही 24वें मिनट में भारत की डिफेंस में की गई गलती की वजह से चीन को बराबरी करने का मौका मिल गया, जिसका फायदा उठाकर चीन के ली जेयान ने फील्ड गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में चीन को 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय बैकलाइन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल होने से बचा लिया। अगले कुछ मिनटों में चीन ने ज्यादा समय तक बॉल पर कब्जा बनाए रखा, लेकिन बराबरी नहीं कर सका। 43वें मिनट में भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वह चीन के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो सका। दोनों तरफ से कई मौके मिलने के बावजूद, चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 से बराबर रहीं।

आखिरी क्वार्टर के तीसरे मिनट में चीन ने पेनल्टी कॉर्नर से बढ़त बना ली। हालांकि शुरुआती शॉट को भारत के पहले रशर ने रोक दिया, लेकिन रिबाउंड पर बॉल चीन की झांग युझेंग (48वें मिनट) के पास गई, और उन्होंने गोल करते हुए चीन को बढ़त दिला दी। हालांकि, चीन की बढ़त कुछ ही मिनटों तक रही, क्योंकि भारत की किरण (54वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बराबरी कर ली और फुल-टाइम तक स्कोर 2-2 रहा।

चीन ने शूटआउट में भारत को 3-1 से हराया, जिसकी वजह उनके गोलकीपर लियू जू के कुछ शानदार बचाव रहे। चीन के लिए लू टोंग टोंग, गे चेन और गुओ जियाक्सिन ने शूटआउट में अपने मौके बनाए, जबकि संदीपा कुमारी शूटआउट में भारत की ओर से गोल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रहीं।

You Might Also Like

NDTL और SGT यूनिवर्सिटी के बीच MoU साइन, स्पोर्ट्स साइंस और एंटी-डोपिंग रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

🏸 Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु और अर्जुन-हरिहरन की शानदार जीत, अगले दौर में प्रवेश

IPL 2026: कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी को बताया टीम इंडिया के लिए तैयार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर श्रृंखला में बनाई बढ़त

Under-18 Asia Cup : भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीम जापान के लिए हुई रवाना,  29 मई से 6 जून तक होगा मुकाबला

TAGGED: अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में चीन ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नाशिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट; मुख्य पीड़िता को आरोपी दानिश तौसीफ और निदा खान ने दिखाए जाकिर नाईक , डॉ. इसरार अहमद, तारिक जमील के वीडियो; भजन सुनने से किया मना पूरे तरीके से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करने की कोशिश; नाशिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट; मुख्य पीड़िता को आरोपी दानिश तौसीफ और निदा खान ने दिखाए जाकिर नाईक , डॉ. इसरार अहमद, तारिक जमील के वीडियो; भजन सुनने से किया मना पूरे तरीके से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करने की कोशिश;
Next Article आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आज गांदरबल में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र और श्री अमरनाथ जी यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया गया। ये सुविधाएं आगामी तीर्थयात्रा को सुचारू और निर्बाध बनाने में सहायक होंगी।
आज गांदरबल में जिला आपातकालीन संचालन केंद्र और श्री अमरनाथ जी यात्रा नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया गया। ये सुविधाएं आगामी तीर्थयात्रा को सुचारू और निर्बाध बनाने में सहायक होंगी।
Jammu and Kashmir June 5, 2026
आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी की पावन धरा जनपद बलरामपुर में आज ₹294 करोड़ लागत की 75 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
UP June 5, 2026
नाशिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट; मुख्य पीड़िता को आरोपी दानिश तौसीफ और निदा खान ने दिखाए जाकिर नाईक , डॉ. इसरार अहमद, तारिक जमील के वीडियो; भजन सुनने से किया मना पूरे तरीके से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करने की कोशिश;
नाशिक TCS धर्मांतरण मामले में बड़ा अपडेट; मुख्य पीड़िता को आरोपी दानिश तौसीफ और निदा खान ने दिखाए जाकिर नाईक , डॉ. इसरार अहमद, तारिक जमील के वीडियो; भजन सुनने से किया मना पूरे तरीके से मुस्लिम धर्म में कन्वर्ट करने की कोशिश;
Mumbai June 5, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील
विश्व पर्यावरण दिवस पर उपराष्ट्रपति ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील
National June 5, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?