यूपी के रामपुर मे वन विभाग की बड़ी करतूत सामने आई है।
रामपुर पीपली वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में कुत्ते को बाँध दिया गया वीडियो वायरल होने के बाद DFO ने लिया संज्ञान बैठाई जांच उसके बाद फिर जानबुझ कर की बड़ी गलती उसी पिंजरे मे कुत्ते को निकाल कर पिंजरे में डाली मुर्गी वन विभाग की हो रही है बड़ी फजीहत सवाल वन विभाग के लापरवाह अफसर पर कारवाई कब होगी।
रामपुर मसवासी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी गांव में कई बार तेंदुए ने जानवरों को अपना शिकार बनाया जिनको पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से पिंजरा लगाया गया जिसमें वन विभाग के अधिकारियों ने कुत्ते को पिंजरे मे बाँध दिया।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल होने के बाद डीएफओ रामपुर ने मामले का संज्ञान लिया उसके बाद अब कुत्ते को निकाल कर मुर्गी को डालने का पिंजरे में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस घटना को लेकर हर कोई निंदा कर रहा है।
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
