Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > 10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच
Sports

10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच

Last updated: June 10, 2026 9:33 pm
cennews
Share
3 Min Read
10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच
10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच
SHARE

10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच

10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग’ का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है।

6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि धोनी ने समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है। उद्घाटन समारोह लीग के शुरुआती मुकाबले के समापन के बाद आयोजित होगा। इस अवसर पर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी अपनी प्रस्तुति देंगी।

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में छोटानागपुर रॉयल्स, रांची टाइटंस, कोयलांचल सुपर किंग्स, जमशेदपुर स्टीलर्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स की टीमें हिस्सा लेंगी।

लीग चरण में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 22 जून को दो सेमीफाइनल और 23 जून को फाइनल मुकाबला आयोजित होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच 10 जून को दोपहर 12 बजे छोटानागपुर रॉयल्स बनाम रांची टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला कोयलांचल सुपर किंग्स बनाम जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच होगा। 22 जून को पहला सेमीफाइनल टीम-1 बनाम टीम-4 और दूसरा सेमीफाइनल टीम-2 बनाम टीम-3 होगा। 23 जून को खिताबी मुकाबले में सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले क्रिकेट प्रेमियों को एक झटका भी लगा है। झारखंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भारतीय टीम के साथ व्यस्त रहने के कारण लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं, ऑलराउंडर अनुकूल रॉय इंडिया-ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं।

जेएससीए के अनुसार लीग चरण में प्रतिदिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दिन में और दूसरा शाम को आयोजित होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण’ जियो हॉटस्टार’ और ‘डीडी स्पोर्ट्स’ पर किया जाएगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, जिससे क्रिकेट प्रेमी बिना टिकट मैचों का आनंद ले सकेंगे।

You Might Also Like

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया

FIH यूथ हॉकी5एस एशिया कप में भारतीय महिला टीम ने कजाकिस्तान को 10-0 से रौंदा, पुरुष टीम ने बांग्लादेश को हराया

आईएसएसएफ विश्व कप में संयम चमकीं, भारत को दिलाया पहला पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में लवलीना बोर्गोहेन पर भारत की सबसे बड़ी उम्मीद, गोल्ड जीतकर अधूरा सपना पूरा करने का लक्ष्य

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को मिली फिडे की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी

TAGGED: 10 जून से शुरू होगी झारखंड टी20 क्रिकेट लीग, 6 टीमें और 27 मुकाबलों का होगा रोमांच

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, पत्र लिखकर जताया आभार पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, पत्र लिखकर जताया आभार
Next Article जो रूट को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैरी ब्रूक जो रूट को पछाड़कर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैरी ब्रूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
Sports July 25, 2026
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
National July 25, 2026
रामपुर मे मीठी पूड़ी खाने से लगभग एक ही परिवार के 20 लोग हुए फूड प्वाइजन का शिकार।
UP July 24, 2026
मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों और टैक्सी चालकों के लिए आज एक नई परिवहन सेवा की शुरुआत हुई।
Mumbai July 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?