रामपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने चाय कारोबार से जुड़े एक प्रतिष्ठान पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 क्विंटल से अधिक चाय पत्ती जब्त की है।
जांच में बिना लाइसेंस चाय की रिपैकिंग और पैकिंग यूनिट संचालित होने का मामला सामने आया, जिसके बाद विभाग ने मशीन सील कर दी।
मौके से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग
की टीम ने जजेस कॉलोनी, हजारा बाग और बरेली गेट स्थित राजा टी ट्रेडर्स पर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान विभिन्न ब्रांडों की कुल 17 क्विंटल 24 किलोग्राम चाय पत्ती का स्टॉक बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 3.08 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। विभागीय अधिकारियों ने मौके से चाय पत्ती के पांच नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए।
जांच में पता चला कि प्रतिष्ठान पर वैध लाइसेंस के बिना चाय की रिपैकिंग की जा रही थी। टीम ने चाय पत्ती की पैकिंग और उस पर निर्माण संबंधी विवरण अंकित करने वाली मशीन को संचालित अवस्था में पाया। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने मशीन और पैकिंग यूनिट को तत्काल सील कर दिया।
बाइट सुनील कुमार शर्मा सहायक आयुक्त (खाद्य) विभाग
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,,9359324086
