रामपुर-गोलीकांड का दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।
26 मई के गोलीकांड का दूसरा आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार पहला आरोपी पहले से जेल में।
रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में 26 मई 2026 को हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 26 मई को वादी के भाई को दो बाइक सवार बदमाशों ने सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा संख्या 244/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत रणवीर और सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रवि पुत्र झम्मन सिंह निवासी चंदनपुर, थाना पटवाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी रणवीर सिंह फरार चल रहा था।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ग्राम जुटिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाइक लेकर भागने लगा, लेकिन कच्चे रास्ते पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी रणवीर सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी मथुरापुर कला, थाना पटवाई, रामपुर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक खोखा कारतूस तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP 22 N 0540) बरामद की है।
बरामदगी और मुठभेड़ के संबंध में थाना सिविल लाइन में मुकदमा संख्या 248/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस तरह 26 मई के गोलीकांड में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। एक आरोपी पहले से जेल में है, जबकि दूसरे आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
बाइट-अनुराग सिंह/अपर पुलिस अधिक्षक रामपुर
रिपोर्टर परवेज़ अली रामपुर यूपी,,
