पूर्व उपराष्ट्रपति, ‘पद्म विभूषण’ श्री एम. वेंकैया नायडु जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज आंध्र प्रदेश के नेल्लोर स्थित ‘स्वर्ण भारत ट्रस्ट’ के रजत जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
नायडु जी ने दक्षिण और उत्तर भारत की सांस्कृतिक परंपराओं के मध्य आत्मीय सेतु बनाने में अपना अतुल्य योगदान दिया है। उनके यशस्वी मार्गदर्शन में स्वर्ण भारत ट्रस्ट ने पिछले 25 वर्षों में ग्रामीण समाज के उत्थान हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
आदरणीय नायडु जी का हृदय से अभिनंदन एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई।





