Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Jammu and Kashmir > पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया
Jammu and Kashmir

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

Last updated: July 12, 2026 10:43 pm
cennews
Share
4 Min Read
पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया
पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया
SHARE

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीएम स्वनिधि पहल के तहत कठुआ जिले के लखनपुर में “स्ट्रीट फूड हब” स्थापित करने के लिए भारत सरकार के मंजूरी देने के निर्णय के बारे में जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर के विकास को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि लखनपुर को पहले चरण में मंजूरी प्राप्त कस्बों में शामिल करना, केंद्र सरकार की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह इस केंद्र-शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और आजीविका को मज़बूत करने का काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को कहा कि यह मंजूरी ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब श्री अमरनाथ जी यात्रा में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ है; यह नई सुविधा लखनपुर के रास्ते जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए सेवाओं को और बेहतर बनाएगी।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने इस प्रस्ताव को तेज़ी से आगे बढ़ाया और देश में स्वीकृत स्ट्रीट फूड हब के पहले बैच में लखनपुर को शामिल किया। उधमपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना को शीघ्र मंजूरी दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए गए, ताकि इस क्षेत्र के लोगों, खासकर स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स और छोटे उद्यमियों को इस पहल का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर को दी जा रही प्राथमिकता का एक और उदाहरण है।

दरअसल, स्ट्रीट फूड हब पहल का उद्देश्य ऐसे व्यवस्थित, स्वच्छ और विश्व-स्तरीय वेंडिंग स्थान विकसित करना है, जो भारत की विविध खान-पान संस्कृति को बढ़ावा दें और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सम्मानजनक और टिकाऊ रोज़गार के अवसर भी पैदा करें। इस पहल का उद्देश्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को शानदार फूड स्ट्रीट्स में बदलना है, जहां आने वाले लोग सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिवेश में शुद्ध स्थानीय खाने का मज़ा ले सकें।

पीएम स्वनिधि के तहत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने देश भर में 50 स्ट्रीट फूड हब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। उन शहरों और कस्बों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनमें पर्यटन की अधिक संभावनाएं हैं, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है और स्थानीय खान-पान की खास परंपराएं हैं। साथ ही, स्वदेश दर्शन, प्रसाद, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों और यूनेस्को क्रिएटिव शहरों जैसी पहलों के साथ तालमेल बिठाने वाले शहरों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रत्येक स्वीकृत परियोजना को 4 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी, जो तीन किस्तों- पहली किस्त के रूप में 30 प्रतिशत, दूसरी किस्त के रूप में 50 प्रतिशत और बाकी 20 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद- में दी जाएगी। इसके अलावा, जिन शहरों ने अपनी स्ट्रीट वेंडिंग योजना को अधिसूचित किया है, उन्हें 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने SKICC श्रीनगर में ‘सतत पर्यटन योजना’ कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन, जम्मू-कश्मीर में भविष्य के पर्यटन मॉडल पर जोर

डोडा के ठठरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना, राहत कार्य तेज

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया

आज उच्च स्तरीय बैठक में श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के समग्र प्रबंधन एवं जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

शिक्षा से बदलाव: जम्मू-कश्मीर बना नई उम्मीद की पहचान

TAGGED: पीएम स्वनिधि ‘स्ट्रीट फूड हब’ योजना में जम्मू-कश्मीर को प्राथमिकता दिए जाने पर जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में 7 कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में 7 कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Next Article मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुंबई : अंबरनाथ (प) : SDM स्कूल में भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था द्वारा छात्रों को नोटबुक वितरण
Mumbai July 12, 2026
नवी मुंबईवासियों का सफर होगा और अधिक सुगम, 51 नई CNG बसों का शुभारंभ वन मंत्री गणेश नाईक ने किया
Mumbai July 12, 2026
मुंबई : कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में नाबालिक लड़की से सामूहिक ब्लात्कार करने के बाद उसकी हुई हत्या पर न्याय दिलाने के लिए रविवार 12 जुलाई को विश्वकर्मा समाज के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे पूर्व सांसद संजय निरूपम
मुंबई : कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में नाबालिक लड़की से सामूहिक ब्लात्कार करने के बाद उसकी हुई हत्या पर न्याय दिलाने के लिए रविवार 12 जुलाई को विश्वकर्मा समाज के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे पूर्व सांसद संजय निरूपम
Mumbai July 12, 2026
रामपुर के बिलासपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
UP July 12, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?