नवी मुंबई में ASI पी. एन. पाटील आत्महत्या मामले में परिवार आक्रामक!
परिजनों ने शव स्वीकार करने से किया इनकार, वरिष्ठ अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग
नवी मुंबई में ASI पी. एन. पाटील की आत्महत्या के मामले ने पुलिस विभाग में हलचल मचा दी है। घटना के बाद परिजनों ने पार्थिव शरीर स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पत्नी और बेटी ने रबाले पुलिस थाने में धरना शुरू कर दिया है।
परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि अगर FIR दर्ज नहीं की गई तो वे पार्थिव शरीर लेकर सड़क पर उतरेंगे और ट्रैफिक जाम करेंगे।
परिजनों के इस रुख के बाद रबाले पुलिस थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल बन गया है। अब पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
