By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
Sports

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर

cennews
Last updated: May 23, 2026 11:04 pm
By cennews
Share
4 Min Read
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
SHARE

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया, CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। गुरुवार को सीजन के 66वें मैच में सीएसके को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
सीएसके से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन 14 में से सिर्फ 6 मैच ही अपने नाम कर सकी। 12 अंकों के साथ फिलहाल ये टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। वहीं, 14 में से 9 मुकाबले जीतकर गुजरात टाइंट्स ने दूसरे पायदान पर मजबूती हासिल कर ली है। इस टीम के पास 18 अंक हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। इस टीम को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों खिलाड़ियों ने 74 गेंदों में 125 रन की साझेदारी की। गिल 37 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सुदर्शन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को 207 के स्कोर तक पहुंचाया।
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर सुदर्शन आउट हुए, जिन्होंने 53 गेंदों में 4 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली। अगली गेंद पर टीम ने राहुल तेवतिया (0) का विकेट गंवा दिया।
यहां से जोस बटलर ने 27 गेंदों में 57 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। विपक्षी खेमे से मुकेश चौधरी, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवरों में 140 रन पर सिमट गई। इस टीम को पहली ही गेंद पर संजू सैमसन (0) के रूप में बड़ा झटका लग गया। इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 13 गेंदों में 29 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान के आउट होने के बाद टीम बिखर गई।
गायकवाड़ ने 16 रन का योगदान सीएसके के खाते में दिया, जबकि शॉर्ट ने 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कार्तिक शर्मा ने 19 रन बनाए।
टीम ने 63 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए थे। यहां से शिवम दुबे ने देवाल्ड ब्रेविस (8) के साथ 21 गेंदों में 53 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। दुबे 17 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट हासिल किए।

You Might Also Like

Rajnath Singh Felicitates Services Athletes For Record 27-Medal Haul At Asian Games 2026

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

TAGGED: CSK प्लेऑफ की रेस से बाहर, गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रन से हराया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का असर सरकार पर, 30 हजार करोड़ का बोझ बढ़ा, कीमतें जस की तस पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का असर सरकार पर, 30 हजार करोड़ का बोझ बढ़ा, कीमतें जस की तस
Next Article सरकार ने डिजिटल इंडिया योजना के नए चरण की घोषणा की, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी इंटरनेट सुविधा सरकार ने डिजिटल इंडिया योजना के नए चरण की घोषणा की, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी इंटरनेट सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत दुनिया का कार विनिर्माण केंद्र बनेगा: पीयूष गोयल
भारत दुनिया का कार विनिर्माण केंद्र बनेगा: पीयूष गोयल
National October 12, 2026
अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और एआई में भारत-ब्रिटेन सहयोग बढ़ाने पर जोर: जितेंद्र सिंह
अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और एआई में भारत-ब्रिटेन सहयोग बढ़ाने पर जोर: जितेंद्र सिंह
National October 12, 2026
जम्मू-कश्मीर को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास तेज
जम्मू-कश्मीर को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास तेज
Jammu and Kashmir October 12, 2026
India To Host First BIMSTEC Home Ministers’ Meeting In New Delhi On October 13
India To Host First BIMSTEC Home Ministers’ Meeting In New Delhi On October 13
National October 12, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?