By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा
National

एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

cennews
Last updated: September 1, 2026 1:19 pm
By cennews
Share
5 Min Read
एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा
एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा
SHARE

एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं के साथ समूह फोटो खिंचवाई। प्रधानमंत्री सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मध्य एशियाई देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने तथा एससीओ के मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रहा है।

सम्मेलन स्थल पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सम्मेलन से पहले उन्होंने एससीओ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सदस्य देशों के नेताओं के साथ बातचीत की।

झापारोव से द्विपक्षीय बैठक में संबंधों की समीक्षा

एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर झापारोव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रपति झापारोव के साथ यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान हुई प्रमुख द्विपक्षीय बैठकों में शामिल रही। माना जा रहा है कि बातचीत से दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गति मिलने की उम्मीद है।

बिश्केक में भारतीय समुदाय ने किया स्वागत

रविवार को एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने किर्गिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत से बिश्केक तक भारतीय समुदाय की ओर से मिला विशेष स्वागत उनके लिए बेहद यादगार रहा।

किर्गिज कलाकारों ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वागत कार्यक्रम के दौरान किर्गिस्तान के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री मोदी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में योग प्रेमियों के एक समूह ने योग का प्रदर्शन भी किया। बिश्केक के मानस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक कासिमालीव ने किया।

कई देशों के नेताओं से करेंगे द्विपक्षीय बैठक

बिश्केक पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभारी हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

2017 से एससीओ के सक्रिय सदस्य के तौर पर भारत

उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले जारी बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत 2017 से एससीओ का सक्रिय और रचनात्मक सदस्य रहा है। उन्होंने कहा था कि भारत ‘सुरक्षा, संपर्क और अवसर’ पर आधारित अपने क्षेत्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही एससीओ के सदस्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद, अलगाववाद और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में काम करने की बात कही थी।

मध्य एशिया के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी की एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी ऐसे समय में हो रही है, जब भारत मध्य एशिया के देशों के साथ अपने राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है। एससीओ के मंच के माध्यम से भारत क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देता रहा है।

You Might Also Like

त्योहारी सीजन में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केंद्र ने शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई

UAE’s Sheikh Theyab Bin Mohamed Bin Zayed Al Nahyan Meets PM Modi In New Delhi

दिल्ली में 10 जनवरी 2027 से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, 15 दिन तक स्व-गणना की सुविधा

हम एक ऐसी दिल्ली बनाना चाहते हैं, जहां घर सुंदर हों, पानी शुद्ध हो, गलियां साफ हों, कूड़े के पहाड़ न हों और यमुना जी निर्मल होकर बहे : अमित शाह

कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सलवाद पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान: ‘आंतरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट अब शांत’ 

TAGGED: एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रेस विज्ञप्ति डीसी शम ने गरकोने, दारचिक्स और दा गांवों का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की प्रेस विज्ञप्ति डीसी शम ने गरकोने, दारचिक्स और दा गांवों का दौरा कर मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों की समीक्षा की
Next Article आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्य मंत्री ने अनंतनाग में विकास कार्यों, सर्दियों की तैयारियों और सार्वजनिक सेवा वितरण की समीक्षा की
मुख्य मंत्री ने अनंतनाग में विकास कार्यों, सर्दियों की तैयारियों और सार्वजनिक सेवा वितरण की समीक्षा की
Jammu and Kashmir October 23, 2026
मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण
मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण
Sports October 23, 2026
अर्शदीप सिंह को 100वें T20I पर मिला खास सम्मान, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भेंट की स्पेशल जर्सी
अर्शदीप सिंह को 100वें T20I पर मिला खास सम्मान, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भेंट की स्पेशल जर्सी
Sports October 23, 2026
त्योहारी सीजन में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केंद्र ने शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई
त्योहारी सीजन में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता के लिए केंद्र ने शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई
National October 23, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?