Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम
Sports

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

Last updated: July 8, 2026 9:02 pm
cennews
Share
2 Min Read
आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम
आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम
SHARE

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1, अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी टी20 के बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाजों ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

ईशान किशन टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं, जबकि अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान तीसरे और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं। भारत के तिलक वर्मा छठे, इंग्लैंड के जोस बटलर सातवें स्थान पर हैं।

भारत के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। बेथेल 7 स्थान ऊपर चढ़ते हुए आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श नौवें, जबकि दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस दसवें स्थान पर हैं।

टी20 गेंदबाजों की बात करें तो अफगानिस्तान के राशिद खान पहले, पाकिस्तान के अबरार अहमद दूसरे, इंग्लैंड के आदिल रशीद 1 स्थान ऊपर चढ़ते हुए तीसरे, और ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा 1 स्थान ऊपर चढ़ते हुए चौथे स्थान पर हैं। भारत के वरुण चक्रवर्ती को 2 स्थान का घाटा हुआ है, वह पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस और दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोश क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। जसप्रीत बुमराह को दो स्थान का घाटा हुआ है, वह आठवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा नौवें और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान दसवें स्थान पर हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज में अभी 2 मैच और खेले जाने हैं, इसलिए आईसीसी की अगली टी20 रैंकिंग में बदलाव दिख सकता है।

You Might Also Like

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय दल पहनेगा जूट से बने परिधान, दुनिया को दिखेगी भारत की नई पहल

ICC अध्यक्ष जय शाह ने महिला टी20 विश्व कप की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की

वैभव सूर्यवंशी पर दबाव न बनाएं, वह भारत के लिए कमाल करेगा: चमिंडा वास

ग्रैंड चेस टूर में प्रग्गनानंदा की शानदार शुरुआत, गुकेश ने की वापसी

मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच

TAGGED: अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर कायम, आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन नंबर-1

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर
Next Article डोडा के ठठरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना, राहत कार्य तेज डोडा के ठठरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना, राहत कार्य तेज
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवी मुंबई ठाणे में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Mumbai July 8, 2026
शादी मे गए युवक की हत्या, परिवार का रो रो कर बुरा हाल
UP July 8, 2026
नवी मुंबई: 62 चोरी के मामलों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 21.25 लाख के गहने बरामद
नवी मुंबई: 62 चोरी के मामलों का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार; 21.25 लाख के गहने बरामद
Mumbai July 8, 2026
डोडा के ठठरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना, राहत कार्य तेज
डोडा के ठठरी क्षेत्र में बादल फटने की घटना, राहत कार्य तेज
Jammu and Kashmir July 8, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?