Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ।
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ।
National

स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ।

Last updated: May 19, 2026 9:55 pm
cennews
Share
7 Min Read
तेल की बढ़ती कीमतें: वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक
तेल की बढ़ती कीमतें: वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक
SHARE

स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ।

उत्कृष्ट आचरण संहिता वाले नागरिक ही राष्ट्र को विकास तथा चारित्रिक सफलता दिलाने में सदैव मददगार होते हैंl यदि किसी राष्ट्र की संस्कृति, संस्कार एवं नागरिक श्रेष्ठ स्वाभिमानी और स्वावलंबी हों तो उस देश को प्रगति और विकास के मार्ग में जाने से कोई बाधा रोक नहीं सकती है।
“पराधीन सपने हूं सुख नाही”यह लोकोक्ति हर स्वाभिमानी आदमी और स्वतंत्रता प्रेमी व्यक्ति को याद रहती है। स्वावलंबन या आत्मनिर्भरता ही मनुष्य को स्वाधीन बनाने की प्रेरणा देती है। आत्मनिर्भरता की स्थिति में व्यक्ति अपनी इच्छाओं को अपनी सुविधा अनुसार पूरा कर सकता है, इसके लिए दूसरों की तरफ मुंह ताकने की जरूरत नहीं पड़ती है। आत्मनिर्भरता केवल मनुष्य के लिए व्यक्तिगत रूप से ही जरूरी नहीं है, बल्कि राष्ट्र के लिए भी अति आवश्यक है ।एक स्वतंत्र राष्ट्र अपनी जनता को अपनी क्षमता के अनुसार सारी सुविधाएं तथा अन्य जीवन उपयोगी साधन उपलब्ध करा सकता है। भारत स्वतंत्रता के बाद हरित क्रांति सातवें दशक के प्रारंभ के बाद ही खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बन सका, इसके साथ ही भारत में खुशहाली की स्वाभाविक तौर पर वृद्धि हुई, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि “एक राष्ट्र की शक्ति उसकी आत्मनिर्भरता में है दूसरों से उधार लेकर काम चलाने में नहीं”,पाकिस्तान की स्थिति बिल्कुल ऐसी ही है वह अभी तक स्वतंत्रता के बाद से 75 वर्ष के बाद भी संपूर्ण रूप से आत्मनिर्भर नहीं हो पाया है, वह कर्जे से डूब गया है और अपने देश में खर्चा चलाने के लिए पूरी दुनिया से उधार मांगते हुए घूम रहा है। पाकिस्तान आत्मनिर्भर नहीं होने का एवं उधार की जिंदगी जीने का एक बहुत बड़ा उदाहरण है। जबकि भारत देश विज्ञान, टेक्नोलॉजी, मेडिकल साइंस,इंजीनियरिंग और कृषि सेवा, खनिज,स्पेस रिसर्च में पूर्णता आत्मनिर्भर होकर विकसित देशों के बराबर खड़ा हुआ है। यह देशवासियों और देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। आत्मनिर्भरता या स्वावलंबन किसी भी देश की प्रगति विकास तथा और उसके नागरिकों की जिंदगी की जिजीविषा है जिससे वह संघर्ष कर आगे बढ़ता है। इतिहास गवाह है कि किसी भी महान लेखक को महान बनने तक निरंतर मेहनत कर किताबें लिखने का का श्रम करना पड़ा एवं आत्मनिर्भरता की स्थिति में विचार कर अपने विचारों को लिपिबद्ध करना पड़ा तब जाकर वह महानता की श्रेणी को प्राप्त कर सका। इसी तरह कोई छात्र अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है तो उसे स्वयं परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा एवं परीक्षा में मनोवांछित सफलता प्राप्त कर उसे स्वयं अध्ययन करना होगा। इसी प्रकार जीवन के हर क्षेत्र में भी मनुष्य को आत्मनिर्भर होकर मेहनत कर दीक्षित सफलता प्राप्त करनी पड़ेगी।
हमारा देश भारत भी आजादी के बाद से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रेषित हुआ आज स्थिति यह है कि वह विश्व में विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है। तमाम महापुरुषों के जीवन से भी हमें आत्मनिर्भरता तथा स्वावलंबन की शिक्षा मिलती रहती है।महात्मा गांधी अपना कार्य स्वयं किया करते थे। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी “दैव दैव आलसी” पुकारा है, तब जाकर उनकी जिंदगी पटरी पर आई और हमें परिश्रम कर आत्म निर्भर होने की शिक्षा प्रदान की थी। दूसरों पर निर्भरता हमें दूसरों का अनुसरण करने के लिए मजबूर करती है। दूसरों पर निर्भर होने से हमें के अनुरूप ही जीवन जीने के लिए बाध्य होना पड़ता है। पराधीनता हमारा आत्मविश्वास सृजनशीलता सोचने की शक्ति को नष्ट कर देती है। गुलामी एक अभिशाप होती है, आत्मनिर्भरता की कमी हमें किंकर्तव्यविमूढ़ बना देती है। दूसरों की कृपा पर जीने वाला व्यक्ति जीवन के अक्षय आनंद से वंचित रहता है। खुद के परिश्रम श्रम से आगे बढ़ने वाला देश या व्यक्ति या समाज सदैव प्रफुल्लित आत्म विश्वासी तथा विकास की ओर सदैव अग्रसर रहता है। हमें सदैव अपने अंदर के आत्मविश्वास, छिपी हुई क्षमताओं मनोबल का सहारा लेकर आत्मनिर्भर या स्वावलंबी बनने का प्रयास हमेशा करते रहना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य को मनुष्य होने का अधिकार प्राप्त होता है। पराधीन देश सामान्य व्यक्ति सदैव पशु तुल्य होते हैं। जिनका अपना कोई विचार या व्यक्तित्व नहीं हो सकता है। कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता –
राम सहायक उनके होते,
जो होते हैं, आप सहायक,
हम सबको स्वयं पर भरोसा रखना आत्मबल बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा देती रहती हैं।संजीव ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक,  लेखक, स्तंभकार, रायपुर छत्तीसगढ़, 9009 415 415,

कविता,

संजीव-नी।

मुझे भी जरा कोई वफा तो दे दे।

मुझे जीने की कोई दवा तो दे
मुझे भी जरा कोई वफा तो दे दे।

साँस ले लूँ मैं भी मुस्कुराकर कभी,
हिस्से की जरा कोई हवा तो दे दे।

सूखे पत्तों-सा बिखरता रहा हूँ,
बारिशों का कोई पता तो दे दे।

हर तरफ़ भीड़ , फिर भी तन्हा सा हूँ,
मुझको अपने होने की कोई दवा तो दे दे।

मैंने ख़ामोशियों में उम्र काट दी,
ज़िंदगी अब कोई मीठी दुआ तो दे दे।

दिल के वीरान मकानों में बरसों से
मीठे सपने का कोई मजा तो दे दे।

मेरी आँखों में ठहरे हुए वीराने को,
चाँदनी छू ले कोई फ़िज़ा तो दे दे।

टूटकर बिखरा नहीं हूँ अब तक,
फिदा हो जाऊं कोई वफ़ा तो दे दे।

संजीव थक गया दर्द ढोते-ढोते,
अब जीने की कोई रजा तो दे दो।

संजीव ठाकुर रायपुर छत्तीसगढ़ 9009 415 415,

You Might Also Like

पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा

न्योमा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान आयोजित

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 77,000 के पार पहुंचकर हरे निशान में बंद, निवेशकों को फायदा

IMD ने जारी किया अलर्ट, पूर्वोत्तर, असम और मेघालय में भारी बारिश का पूर्वानुमान

14,000 फीट की ऊंचाई से लेकर समुद्र की गहराइयों तक गूंजा योग, नौसेना और केंद्रीय बलों ने मनाया योग दिवस

TAGGED: स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर चांगथांग में ‘नोमैडिक म्यूजियम’ का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर चांगथांग में ‘नोमैडिक म्यूजियम’ का उद्घाटन
Next Article नवी मुंबईतील नालेसफाईची महापौर श्रीम.सुजाता पाटील यांनी उपमहापौर व आयुक्तांसह केली प्रत्यक्ष पाहणी नवी मुंबईतील नालेसफाईची महापौर श्रीम.सुजाता पाटील यांनी उपमहापौर व आयुक्तांसह केली प्रत्यक्ष पाहणी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NASIK
नासिक मे पहली बारिश आने पर निफाड़ के किसान की खुशी का ठिकान नही रहा
Mumbai June 23, 2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
UP June 23, 2026
पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी से मिले ब्र‍िक्‍स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, वैश्विक चुनौतियों पर हुई चर्चा
National June 23, 2026
पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया
पद्म पुरस्कार- 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया
Sports June 23, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?