By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान
National

ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

cennews
Last updated: September 12, 2026 9:16 pm
By cennews
Share
4 Min Read
ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान
ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान
SHARE

ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी भरे सौहार्द के पल साझा किए। तीनों नेताओं की हाथ पकड़कर मुस्कुराते हुए तस्वीरें सामने आईं, जिसने पिछले महीने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान नजर आए उनके ऐसे ही व्यक्तिगत सौहार्द की यादें ताजा कर दीं।

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की तस्वीरें

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की झलकियां साझा करते हुए पोस्ट किया, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 दिल्ली में शुरू हो गया है।” इसके साथ साझा तस्वीरों और वीडियो में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी दिखाई दी।

एससीओ में भी दिखी थी तीनों नेताओं की दोस्ती

ब्रिक्स की ताजा तस्वीरों ने पिछले महीने तियानजिन में हुए एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान तीनों नेताओं के बीच दिखे सौहार्द की याद दिला दी। 31 अगस्त को एससीओ के आधिकारिक फैमिली फोटो के दौरान पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग मुस्कुराते और हाथ मिलाते नजर आए थे।

पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात ने खींचा था ध्यान

एससीओ प्लस शिखर सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी के कई वीडियो सामने आए थे। इनमें पीएम मोदी का राष्ट्रपति पुतिन को गले लगाना, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन के साथ उनकी वॉक तथा दोनों नेताओं के साथ बातचीत के दृश्य शामिल थे। इन पलों ने तीनों शीर्ष नेताओं के बीच व्यक्तिगत सौहार्द को उजागर किया था।

भारत मंडपम में पीएम मोदी ने किया नेताओं का स्वागत

नई दिल्ली से सामने आए ताजा वीडियो उस समय के हैं, जब पीएम मोदी ने भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं का स्वागत किया। शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत अन्य नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

12-13 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के नेता तथा आउटरीच के लिए आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

‘मानवता प्रथम’ के दृष्टिकोण पर आधारित है भारत की अध्यक्षता

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम ‘बिल्डिंग फॉर रिजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ यानी ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मानवता प्रथम’ की भावना पर आधारित जन-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए, गांधी स्मृति में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : गृह मंत्री अमित शाह

देश में खाद का पर्याप्त भंडार, किसानों को नहीं होगी किल्लत- शिवराज सिंह चौहान

TAGGED: पुतिन और शी जिनपिंग की बॉन्डिंग, ब्रिक्स में भी दिखी पीएम मोदी, भारत मंडपम से आई तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी 14 सितंबर से तीन दिन के लिए मुंबई भिवंडी मठ पर
Next Article ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन, दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आह्वान ब्रिक्स ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन, दोहरे मापदंडों को खारिज करने का आह्वान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
छत्रपती संभाजीनगर महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी दुष्काळी स्थितीच्या पार्श्वभूमीवर शेकटा मंडळात पिक परिस्थितीची पाहणी केली.
Mumbai October 2, 2026
'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित 'नमो सेवा अनकही कहानियां' कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में सहभाग किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
UP October 2, 2026
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
कश्मीर में बिजली कटौती का अलर्ट: 3, 4 और 6 अक्टूबर को कई इलाकों में रहेगा शटडाउन
Jammu and Kashmir October 2, 2026
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया
Sports October 2, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?