Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह
Sports

नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह

Last updated: May 20, 2026 6:32 pm
cennews
Share
3 Min Read
नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह
CUIABA, BRAZIL - OCTOBER 12: Neymar Jr. of Brazil looks on during a FIFA World Cup 2026 Qualifier match between Brazil and Venezuela at Arena Pantanal on October 12, 2023 in Cuiaba, Brazil. (Photo by Pedro Vilela/Getty Images)
SHARE

नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह

नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह

नेमार को जून में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील की टीम में शामिल किया गया है। नेमार की ढाई साल बाद नेशनल टीम में वापसी हुई है।

मैनेजर कार्लो एंसेलोटी ने सैंटोस स्टार नेमार के नाम की घोषणा सबसे आखिर में की, जिससे हाल के हफ्तों में ब्राजील के मीडिया में चल रही चयन को लेकर बहस खत्म हो गई। एंसेलोटी ने रियो डी जनेरियो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हमने नेमार को इसलिए नहीं चुना क्योंकि हमें लगता है कि वह एक अच्छा बैकअप होंगे, बल्कि इसलिए चुना है क्योंकि वह अपनी खूबियों से टीम में जान डाल सकते हैं। चाहे वह एक मिनट खेलें या 90 मिनट। मुझे लगता है कि हमें पिच पर बिताए गए कुल मिनटों की क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। वह तभी खेलेंगे, जब वह खेलने के हकदार होंगे। इसका फैसला ट्रेनिंग करेगी। मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि सारी उम्मीदें सिर्फ एक खिलाड़ी पर न टिकी हों।”

34 वर्षीय नेमार ब्राजील के लिए अब तक 128 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह टीम की ओर से 79 गोल कर चुके हैं। ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी नेमार के नाम है। नेमार ने ब्राजील की जर्सी में अपना आखिरी मुकाबला साल 2023 में उरुग्वे के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालीफायर में खेला था, जहां उनके एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट में चोट लग गई थी।

बार्सिलोना और पेरिस सेंट-जर्मेन के पूर्व फॉरवर्ड इसके बाद से चोटों से जूझ रहे हैं। पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने सभी प्रतियोगिताओं में खेले 38 मुकाबलों में 17 गोल किए हैं। एंसेलोटी ने कहा, “हमने पूरे साल नेमार का मूल्यांकन किया। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और इस वर्ल्ड कप में हमारे लिए अहम साबित होंगे। उनकी वही भूमिका और जिम्मेदारी है, जो बाकी 25 खिलाड़ियों की है।”

ब्राजील वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा। इसके बाद ग्रुप-सी में टीम की अगली भिड़ंत हैती और स्कॉटलैंड से होगी।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ब्राजील का स्क्वाड:

गोलकीपर: एलिसन (लिवरपूल), एडरसन (फेनरबाचे), वेवर्टन (ग्रेमियो)

डिफेंडर: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा (फ्लेमेंगो), ब्रेमर (जुवेंटस), इबानेज (अल-अहली), वेस्ली (रोमा), मार्क्विनहोस (पेरिस सेंट-जर्मेन), गेब्रियल मैगलहेस (आर्सेनल), डगलस सैंटोस (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग)

मिडफील्डर: ब्रूनो गुइमारेस (न्यूकैसल), केसेमिरो (मैनचेस्टर यूनाइटेड), डैनिलो सैंटोस (बोटाफोगो), फैबिन्हो (अल-इत्तिहाद), लुकास पैक्वेटा (फ्लेमेंगो)

फॉरवर्ड: एंड्रिक (ल्योन), गेब्रियल मार्टिनेली (आर्सेनल), इगोर थियागो (ब्रेंटफोर्ड), मैथियस कुन्हा (मैनचेस्टर यूनाइटेड), राफिन्हा (बार्सिलोना), विनीसियस जूनियर (रियल मैड्रिड), लुइज हेनरिक (जेनिट सेंट पीटर्सबर्ग), नेमार (सैंटोस), रेयान

You Might Also Like

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 16 साल के करियर पर लगाया विराम

श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय महिला अंडर-19 टीम का ऐलान

श्रीलंका दौरे के लिए भारत अंडर-19 पुरुष टीम का ऐलान, यशवर्धन सिंह चौहान बने कप्तान

TAGGED: नेमार की ब्राजील टीम में वापसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड में मिली जगह

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया
Next Article राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
जसपाल राणा के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी बोले- खेल जगत की बड़ी क्षति
Sports June 14, 2026
नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
नापाक हरकतें बंद कर दे पाकिस्तान, नहीं तो अब दाना-पानी कर देंगे बंद : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
National June 14, 2026
पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
National June 14, 2026
श्रीनगर में महान शिक्षाविद और राष्ट्रनिर्माता Madan Mohan Malaviya जी के संकलित लेखों के ई-एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा मालवीय जी के विचारों को आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक बताया।
श्रीनगर में महान शिक्षाविद और राष्ट्रनिर्माता Madan Mohan Malaviya जी के संकलित लेखों के ई-एडिशन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा मालवीय जी के विचारों को आज के दौर में भी बेहद प्रासंगिक बताया।
Jammu and Kashmir June 14, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?