आज जनपद औरैया में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभाग कर अन्नदाता किसानों को विभिन्न योजनाओं के प्रमाण-पत्र एवं चेक वितरित किए।
साथ ही पौधरोपण कर कृषि उत्पादन से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
जिस प्रदेश में पहले अन्नदाता किसान केवल दो फसल या एक फसल तक सीमित रह जाता था, आज वह 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीसरी फसल मक्का का उत्पादन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
सभी अन्नदाता किसान बहनों और भाइयों का हार्दिक अभिनंदन!




