कल्किराम महाराज बोले – औरंगजेब की कब्र तोड़ेंगे, सरकार दे रही है संरक्षण | पुलिस ने संभाजी नगर में रोका
संभाजी नगर / नासिक, 2 अप्रैल 2025
आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर और हिंदू जोड़ो यात्रा के प्रमुख कल्किराम महाराज को आज संभाजी नगर जाते समय पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। उनका उद्देश्य औरंगजेब की कब्र को तोड़ने का था, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई थी।
संभाजी नगर के पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा नोटिस जारी कर कल्किराम महाराज को इलाके में प्रवेश से रोका गया। इस पर नाराज़ कल्किराम महाराज ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा:
“जो औरंगजेब हिंदू और हिंदुत्व का विरोधी था, उसकी कब्र को संरक्षण देना सरकार की दोहरी नीति दर्शाता है। हम कब्र तोड़ेंगे, यह हमारा संकल्प है।”
कल्किराम महाराज ने आगे कहा कि औरंगजेब न केवल हिंदुओं का शत्रु था, बल्कि उसका उद्देश्य मराठा और मराठी अस्तित्व को खत्म करना था। इसलिए महाराष्ट्र की भूमि और स्कूली पुस्तकों से औरंगजेब का नाम मिटा देना चाहिए।
हिंदू जोड़ो यात्रा के कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में थे, हालांकि पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी।
📍रिपोर्टर – संदीप द्विवेदी, नासिक से