Slug…. नवी मुंबई में क्लस्टर पुनर्विकास की मंजूरी पर मनपा का ऐतराज; यूआरएस की मंजूरी के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी मनपा।…
Anchor -….नवी मुंबई शहर की बुनियादी सुविधाओं की क्षमता का आकलन किए बिना क्लस्टर पुनर्विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले को नवी मुंबई महानगरपालिका ने चुनौती देने का निर्णय लिया है। मनपा का कहना है कि शहर की वहन क्षमता और बुनियादी सुविधाओं पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों का अध्ययन पूरा होने तक क्लस्टर पुनर्विकास प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिए। इसी मांग को लेकर राज्य सरकार के निर्देशों के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। इस संबंध में महासभा में 60 के मुकाबले 31 मतों से प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले भी महासभा ने क्लस्टर पुनर्विकास प्रस्तावों पर रोक लगाने का रुख अपनाया था, लेकिन नगर विकास विभाग ने इस रोक को हटा दिया था।
Byte…सागर नाईक,सभागृह नेता, नवी मुंबई महानगरपालिका।
