By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी
Sports

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

cennews
Last updated: October 15, 2026 9:19 pm
By cennews
Share
5 Min Read
खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी
खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी
SHARE

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ का विस्तार करने और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कुल 85 मेडल जीतकर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे।

पारदर्शी और आधुनिक खेल इकोसिस्टम तैयार किया

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने दूरदर्शी सोच के साथ लगातार और समर्पित प्रयास किए हैं। सरकार ने अधिक पारदर्शी और आधुनिक खेल इकोसिस्टम तैयार किया है। उन्होंने कहा कि ‘टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम’ (टॉप्स) और ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत की गई और समय के साथ इन पहलों का विस्तार भी किया गया।

देशभर में 1,000 से अधिक खेलो इंडिया केंद्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ का विस्तार करने और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में 1,000 से अधिक ‘खेलो इंडिया केंद्र’ स्थापित किए जा चुके हैं।

वैश्विक मंचों पर बढ़ा भारत का प्रतिनिधित्व

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने बीते 12 वर्षों में धैर्य और परिश्रम के साथ अपने खिलाड़ियों और खेल इकोसिस्टम पर गंभीरता से काम किया है। एक समय बड़े टूर्नामेंट में भारत केवल गिने-चुने मेडल जीत पाता था और कई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व भी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस निराशावादी मानसिकता को बदलने का संकल्प लिया और अब हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व लगातार बढ़ रहा है।

कम उम्र में खिलाड़ियों की बड़ी उपलब्धियां

एशियन गेम्स में भारतीय दल में कई किशोर खिलाड़ी भी शामिल रहे। इनमें 15 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी थे, जिन्होंने भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में योगदान दिया। पीएम मोदी ने किशोर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी केवल 15 से 17 साल की उम्र के थे। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया और देशवासियों का दिल जीता है।

सफलता के रास्ते में उम्र बाधा नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पता चलता है कि सफलता के रास्ते में उम्र कोई रुकावट नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि खेलों में प्रतिभाओं की पहचान जल्द से जल्द की जाए, ताकि उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर दिया जा सके।

‘जो खेलता है, वही खिलता है’

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हर मैदान पर तिरंगे का मान, खेलों में भारत की नई पहचान, हर खेल में नए चैंपियन और नए रिकॉर्ड देश का लक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी वाली भावना जीवनभर काम आती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे खेलते रहें और खिलते रहें।

2036 ओलंपिक की मेजबानी का लक्ष्य

भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। इसके साथ ही देश ने 2036 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी ने कहा कि लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में होगा, 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा और 2036 में भारत ओलंपिक की मेजबानी करने का लक्ष्य रखता है।

गांवों तक पहुंचकर हो रही प्रतिभाओं की पहचान

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी विजन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने लाल किले की प्राचीर से ‘टैलेंट हंट’ यानी प्रतिभा खोज पहल शुरू करने की बात कही थी। अब देशभर के गांवों तक पहुंचकर प्रतिभाओं की पहचान की जा रही है। इन युवा खिलाड़ियों को तराशने और तैयार करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यही खिलाड़ी देश के लिए मेडल जीतेंगे।

बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का संकल्प

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के सपने और संकल्प बड़े हैं और देश में उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास है। उन्होंने कहा कि भारत बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी करेगा और देश इसे करके दिखाएगा।

You Might Also Like

Rajnath Singh Felicitates Services Athletes For Record 27-Medal Haul At Asian Games 2026

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बने

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

TAGGED: 000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित: प्रधानमंत्री मोदी, खेलो इंडिया और खेल महासंघों के लिए 36

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण महिलाओं की होगी अहम भूमिका : राष्ट्रपति मुर्मु विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण महिलाओं की होगी अहम भूमिका : राष्ट्रपति मुर्मु
Next Article जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी को मिल सकता है आधिकारिक भाषा का दर्जा, 2027 के बजट सत्र में विधेयक लाने की तैयारी! जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी को मिल सकता है आधिकारिक भाषा का दर्जा, 2027 के बजट सत्र में विधेयक लाने की तैयारी!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी को मिल सकता है आधिकारिक भाषा का दर्जा, 2027 के बजट सत्र में विधेयक लाने की तैयारी!
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी, गोजरी और पहाड़ी को मिल सकता है आधिकारिक भाषा का दर्जा, 2027 के बजट सत्र में विधेयक लाने की तैयारी!
Jammu and Kashmir October 15, 2026
विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण महिलाओं की होगी अहम भूमिका : राष्ट्रपति मुर्मु
विकसित भारत के निर्माण में ग्रामीण महिलाओं की होगी अहम भूमिका : राष्ट्रपति मुर्मु
National October 15, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर फिर FIR, ED की रिपोर्ट पर अजीम नगर थाने में गबन का केस दर्ज।
UP October 14, 2026
रामपुर का प्रसिद्ध माई का मंदिर मे नवरात्रि में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है आज नवरात्रि का चौथा दिन है
UP October 14, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?