By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
Sports

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

cennews
Last updated: October 9, 2026 9:15 pm
By cennews
Share
6 Min Read
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास
SHARE

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के आयोजक प्रोकेम इंटरनेशनल ने रविवार, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली 21वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस के लिए भारतीय इलीट धावकों की सूची जारी कर दी है। इस साल भारतीय इलीट वर्ग में 22 पुरुष और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे। पुरुष वर्ग में हरमनजोत सिंह और किरण मात्रे प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

इस साल टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के भारतीय इलीट चैंपियन और 2026 एशियन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हरमनजोत सिंह पहली बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में दौड़ेंगे। अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन में 1:01:46 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज करने वाले हरमनजोत इस भारतीय इलीट वर्ग में सबसे तेज धावक हैं और उनसे मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।

हरमनजोत सिंह ने कहा, “इस साल बेंगलुरु में जीत और एशियन क्रॉस कंट्री में रजत पदक ने दिल्ली की रेस से पहले मेरा आत्मविश्वास बढ़ाया है। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन देश की सबसे कठिन दौड़ों में से एक है और यहां ऐसा मजबूत इलीट जमावड़ा होता है, जो आपको अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए मजबूर करता है। मैं हाफ मैराथन में देश के सर्वश्रेष्ठ एलीट धावकों के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्साहित हूं। रेस के दिन मैं अपना पूरा जोर लगाऊंगा।”

पिछली वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे किरण मात्रे इस बार अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने उसी रेस में 1:04:57 का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय बनाया था। 2024 में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के भारतीय इलीट वर्ग के विजेता किरण ने वहां 29:32 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय भी दर्ज किया था।

इन दोनों धावकों को 2026 टाटा मुंबई मैराथन के भारतीय इलीट पुरुष वर्ग के विजेता डॉ. कार्तिक करकेरा से कड़ी चुनौती मिलेगी। करकेरा पिछले साल की वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भी तीसरे स्थान पर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के ट्रैक स्टार प्रिंस कुमार भी लंबे अंतराल के बाद हाफ मैराथन में वापसी करेंगे। उन्होंने 2025 ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर और 10,000 मीटर के खिताब जीते थे। इसके अलावा उन्होंने 2025 साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5,000 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

2023 एशियाई खेलों की 3000 मीटर स्टीपलचेज कांस्य पदक विजेता प्रीति लांबा भी भारतीय इलीट वर्ग को मजबूती देंगी। वह दिल्ली में भारतीय एलीट पोडियम पर जगह बनाने का अनुभव रखती हैं।

पूर्व भारतीय एलीट चैंपियन महिलाओं की चुनौती की अगुवाई करेंगी महिला इलीट वर्ग में वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन की पूर्व भारतीय एलीट चैंपियन लिली दास और कविता यादव चुनौती की अगुवाई करेंगी। लिली दास ने 2024 में भारतीय इलीट महिला वर्ग का खिताब जीता था, जबकि कविता यादव 2023 में विजेता रही थीं।

दोनों के सामने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्टीपलचेज में हिस्सा ले चुकीं अंकिता ध्यानी की मजबूत चुनौती होगी। अंकिता ने 2025 में पहली बार हाफ मैराथन में हिस्सा लेते हुए भारतीय इलीट महिला वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया था।

‘प्राइड’ की शुरुआत

वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें संस्करण में PRIDE (Procam Rewards for Indian Distance Elites) की शुरुआत भी की जा रही है। यह प्रदर्शन आधारित पुरस्कार व्यवस्था प्रोकेम इंटरनेशनल के प्रमुख आयोजनों में हिस्सा लेने वाले भारतीय इलीट खिलाड़ियों को सम्मानित करने, प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करने के लिए तैयार की गई है।

‘प्राइड’ के तहत भारत के शीर्ष लंबी दूरी के धावकों को पारदर्शी और प्रदर्शन आधारित लाभ दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देना और देश में इलीट लंबी दूरी की दौड़ को बढ़ावा देना है।

यह व्यवस्था प्रोकेम इंटरनेशनल के सभी आयोजनों में पंजीकरण कराने वाले सत्यापित भारतीय इलीट लंबी दूरी के धावकों पर लागू होगी।
पुरस्कार राशि और भारतीय इलीट रिकॉर्ड के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन

भारतीय इलीट पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों को क्रमशः 3.50 लाख रुपये, 2.50 लाख रुपये और 1.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसके अलावा वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में नया भारतीय इलीट रिकॉर्ड बनाने वाले धावक को 1 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार मिलेगा।
वर्तमान भारतीय इलीट रिकॉर्ड पुरुष वर्ग में 60:30 का है, जो अविनाश साबले ने 2020 में बनाया था। महिला वर्ग का रिकॉर्ड 70:31 है, जो एल. सूर्या ने 2017 में बनाया था।

पहली बार यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण साल वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का पहली बार यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। दर्शक 18 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से प्रोकेम इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर रेस का सीधा प्रसारण देख सकेंगे: https://www.youtube.com/ProcamInternational

You Might Also Like

विश्व कप से एशियन गेम्स गोल्ड तक, हरमनप्रीत की कप्तानी में महिला क्रिकेट का स्वर्णिम दौर

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ’ नॉमिनेट: महिलाओं में शेफाली-चरणी, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

Asian Games 2026 : सुजीत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, ओलंपिक चैंपियन को भी हराया

भारत ने श्रीलंका को 45 रन पर समेटा, 124 रन से जीतकर फाइनल में बनाई जगह: एशियन गेम्स

Asian Games 2026: ग्रीको-रोमन रेसलिंग में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा

TAGGED: वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय इलीट वर्ग की अगुवाई करेंगे हरमनजोत सिंह और लिली दास

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
विदेश मंत्री जयशंकर और इथियोपिया के विदेश मंत्री की मुलाकात, व्यापार, निवेश और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर
National October 9, 2026
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
चिट्ठियों की खुशबू से डिजिटल संदेशों तक, बदलते दौर में डाक की कायम है अपनी पहचान
National October 9, 2026
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
UP की 10 राज्यसभा सीटों पर भाजपा के आठ और सपा के दो उम्मीदवार जीते
National October 9, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
मुंबई : नागपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहने वाले मूर्तिकार दिनेश बिजल भिलिया को कब मिलेगा न्याय
Mumbai October 9, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?