By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील
Sports

लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

cennews
Last updated: September 2, 2026 11:58 am
By cennews
Share
4 Min Read
लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील
लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील
SHARE

लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील
202608241783275842-300x225

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में युवाओं को शासन से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। सचिव भानु प्रभा ने कहा कि उपराज्यपाल द्वारा 22 अगस्त को लॉन्च किए गए एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल के जरिए युवा 25 विभागों में 3 महीने की इंटर्नशिप कर सकते हैं, जिसमें 5,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड और अनुभव प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा, ताकि वे सरकारी कामकाज को करीब से समझें और विकसित लद्दाख के विजन में योगदान दे सकें।

लद्दाख की सचिव भानु प्रभा ने कहा, “जैसा कि आप सबको पता है, 22 अगस्त को उपराज्यपाल (विनय कुमार सक्सेना) ने एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल लॉन्च किया था। उनका उस दिन भी यह कहना था और जैसा कि उनका हमेशा विजन रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक सपना है कि 2047 तक हम एक विकसित भारत को उभरते हुए देखें, मगर हमारे उपराज्यपाल साहब चाहते हैं कि हम 2047 का इंतजार न करें, बल्कि एक विकसित भारत उससे बहुत पहले हमारे सब के सामने उभरता हुआ आए। वह तभी हो पाएगा अगर हमारे लद्दाख का युवा प्रशासन के साथ जुड़े, हमारे यहां की कम्युनिटी हमारे साथ जुड़े और हम सब मिलकर विकसित लद्दाख की तरफ एक यात्रा शुरू करें।”

उन्होंने आगे कहा कि उसी विजन को ध्यान में रखते हुए उपराज्यपाल ने 22 अगस्त को एक इंटर्नशिप पोर्टल (‘Zhabstok Ladakh’ Youth Internship Portal) के बारे में हम सबको बताया था। एक इंटर्नशिप अवसर हम लद्दाख के सभी युवाओं को ऑफर करना चाहते हैं, जहां पर वह प्रशासन के साथ जुड़कर हमारे 25 अलग-अलग विभागों के साथ जुड़कर 3 महीने की इंटर्नशिप हमारे साथ कर सकते हैं। वह उनकी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से या पहले के काम के अनुभव के हिसाब से हर युवा 5 विभागों के लिए ऑप्ट कर सकता है, प्रेफरेंस दे सकता है। उन 5 विभागों में से जहां पर भी उसके लिए उचित रोल हो पाएगा, विभाग उसे ऑफर करेगा।

भानु प्रभा ने आगे कहा कि हम साथ ही साथ चाहते हैं कि उनको इस इंटर्नशिप का थोड़ा फाइनेंशियल फायदा भी हो, इसीलिए 5,000 का मासिक स्टाइपेंड भी इसके लिए निर्धारित किया गया था। मैं आप सब के द्वारा आज के लद्दाख के युवा को फिर यही अपील करना चाहूंगी कि इसकी आखिरी तारीख 6 सितंबर है। आप सब कृपया इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। एक बहुत अच्छा मौका है।

उन्होंने आगे कहा कि इससे हमें भी फायदा होगा, हमें भी पता चलेगा कि समुदायों की क्या मांगें हैं, समुदाय को क्या चाहिए, और किस तरह से हम उनको बेहतर सुविधा दे सकते हैं। युवाओं को भी अनुभव मिलेगा। वह देख पाएंगे बहुत ही करीब से कि कोई भी विभाग, कोई भी प्रशासन, किस तरह काम करता है, और हमारे लिए क्या मुश्किलें होती हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जैसा हमारे एलजी का विजन है कि मिलकर कम्युनिटी और युवा हैं और उसके साथ-साथ यहां का जो प्रशासन है, हम बहुत ही जल्द एक विकसित लद्दाख की तरफ बढ़ पाएंगे अगर हम सब मिलकर चलेंगे।

You Might Also Like

Asian Para Games: महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में गोल्ड के साथ सिल्वर, टी12 में तेजलबेन का ब्रॉन्ज

Asian Para Games: दिलीप महादु ने जीता दूसरा गोल्ड, मेंस 400 मीटर टी47 स्पर्धा में भाविककुमार के नाम सिल्वर

India Sweep In Men’s High Jump T63 Podium As Shailesh Kumar Wins Gold

Asian Para Games: Simran Strikes Gold, Debutant Tejalben Gets Bronze In Women’s 200m T12 Event

Asian Para Games: Kapil Parmar Clinches Bronze With 69-Second Ippon Victory In Para-Judo

TAGGED: एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील, लद्दाख में केंद्र सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा
Next Article उत्तर प्रदेश ओर उत्तराखंड मे हो रही लगातार बारिश से कोसी नदी उफान पर ,अलर्ट जारी डीएम एसपी ने कोसी नदी का लिया जायज़ा।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में दिया बड़ा बयान कहा रामपुर में रामराज की भावनाओं को मारा गया है
UP October 23, 2026
रामपुर/सपा प्रमुख अखिलेश यादव मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे।
UP October 23, 2026
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को नासिक सिंहस्थ कुम्भ ध्वजारोहण करने का आमंत्रण दिया महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 31 अक्टूबर को भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू करेंगी
Mumbai October 23, 2026
नासिक मे पैसो की बारिश करने का महिला को झांसा देकर सात लाख रूपये की ठगी करने वाले ढोंगी बाबा अरुण पाटिल के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की
UP October 23, 2026
//

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?