Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण
National

वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

Last updated: September 1, 2026 12:54 pm
cennews
Share
5 Min Read
वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण
वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण
SHARE

वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह अपनी ग्रोथ की रफ्तार को कम किए बिना ग्लोबल इकॉनमी में हो रहे बदलावों के हिसाब से खुद को ढाल सकता है। उन्होंने देश की आयातित ऊर्जा और फर्टिलाइजर पर निर्भरता को भी स्वीकार किया। जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने भारत को चुनौतियों से निपटने में सक्षम अर्थव्यवस्था बताया।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के सबसे बड़े आयातकों में से एक है। भारत कुछ घरेलू उत्पादन क्षमता होने के बावजूद कई उर्वरकों और उनके कच्चे माल का भी आयात करता है।
वित्त मंत्री ने कहा, “हम कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के बड़े आयातकों में से एक हैं। हम विभिन्न प्रकार के उर्वरकों (यूरिया, अमोनिया, डीएपी) के बड़े आयातक हैं। देश के भीतर उत्पादन क्षमता है, लेकिन उसके बावजूद हम आयातक हैं।”

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत के आर्थिक प्रदर्शन ने यह दिखाया है कि वह विदेशों में होने वाले घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देने और अपनी ग्रोथ की गति को बचाए रखने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “ये सभी एक जीवंत अर्थव्यवस्था के बहुत स्पष्ट संकेत हैं, एक ऐसी अर्थव्यवस्था जो वैश्विक स्तर पर बदलावों को स्वीकार करती है और खुद को इस तरह से ढालती है कि हमारी ग्रोथ प्रभावित न हो।”

निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक भी समय-समय पर अर्थव्यवस्था का अपना आकलन जारी करता है, जिसमें संकेतक सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हां, चुनौतियां हैं, और हम सरकार के तौर पर हर बार चुनौती आने पर भारत को फायदेमंद स्थिति में लाने के लिए काम करेंगे।” भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसे लगातार बाहरी दबावों के बीच हासिल किया गया है।

उन्होंने कहा, “इन वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, अगर भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी इस वित्त वर्ष 2026-2027 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, तो यह दिल को सुकून देने वाला है कि लोगों की मेहनत रंग ला रही है।” केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि यह विस्तार किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि सभी क्षेत्रों में फैला हुआ था। जीडीपी हर क्षेत्र में बढ़ रही है। मैन्युफैक्चरिंग 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। वित्तीय क्षेत्र और पेशेवर सेवा क्षेत्र 12.1 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं।

वित्त मंत्री के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 700 अरब डॉलर पर है। उन्होंने कहा, “ये कोई सामान्य आंकड़े नहीं हैं।” वित्त मंत्री सीतारमण ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारतीय नागरिकों, आर्थिक सुधारों और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विस्तार को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली ने छोटे, सूक्ष्म और मध्यम व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचने में मदद की है। निर्मला सीतारमण ने कहा, “जिस तरह से डिजिटलीकरण ने छोटे, सूक्ष्म, मध्यम व्यवसायों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने में मदद की है, यूपीआई, एनपीसीआई, क्यूआर कोड और बाकी सब की गहरी पैठ के कारण, भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती सामने आई है।”

वित्त मंत्री ने कारोबार को आसान बनाने के उपायों का समर्थन करने के लिए राज्य सरकारों को भी श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि 1,000 से अधिक कानूनों को हटाया गया है और लगभग 40,000 नियमों को सरल बनाया गया है। सरकार उद्योग, व्यवसाय और व्यापार के साथ अपना जुड़ाव जारी रखे हुए है, साथ ही द्विपक्षीय व्यापार समझौतों और निवेशक संरक्षण समझौतों पर भी काम कर रही है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि विदेशी जमा और विदेशों में भारतीयों द्वारा किए गए निवेश भी देश की बैंकिंग प्रणाली और व्यापक आर्थिक संकेतकों में विश्वास को दर्शाते हैं।

वित्त मंत्री इस समय जी20 वित्त मंत्रियों की बैठक के लिए एशविले में हैं। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी अध्यक्षता के विकास, वैश्विक असंतुलन और वित्तीय साक्षरता पर फोकस का समर्थन करता है और इन मुद्दों पर ‘निष्पक्ष, खुली चर्चा’ चाहता है। उन्होंने अमेरिका, पोलैंड, कतर, दक्षिण कोरिया और रूस के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। जी20 बैठक के बाद वह भारत में रुचि रखने वाले निवेशकों के साथ बैठकों के लिए न्यूयॉर्क जाएंगी।

You Might Also Like

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने छोड़ी तबाही की तस्वीरें, अपनों से बिछड़े लोग कर रहे प्रियजनों की तलाश

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी

एससीओ मंच से क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में जुटा भारत, पीएम मोदी ने लिया सम्मेलन में हिस्सा

‘दोस्तलिक’ सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी

TAGGED: वैश्विक बदलावों के बीच भारत अपनी विकास गति बनाए रखने में सक्षम : वित्त मंत्री सीतारमण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त करना जरूरी: 26वें SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी
Next Article नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने छोड़ी तबाही की तस्वीरें, अपनों से बिछड़े लोग कर रहे प्रियजनों की तलाश नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने छोड़ी तबाही की तस्वीरें, अपनों से बिछड़े लोग कर रहे प्रियजनों की तलाश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एक्सपायरी डेट, मैन्युफैक्चरिंग डेट और खाद्य सामग्री की जानकारी में कथित हेरफेर कर तैयार किए जा रहे थे उत्पाद
Mumbai September 1, 2026
सेवानिवृत्ति के बाद भुगतान को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाई गुहार, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Mumbai September 1, 2026
गांव में पहुंचा सचल ग्राम न्यायालय, 9 मामलों की हुई सुनवाई, 6 का तत्काल निस्तारण
UP September 1, 2026
पटवाई के दो दोस्तों ने बढ़ाया रामपुर का मान, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया जिक्र।
UP September 1, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?