Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी
National

भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी

Last updated: August 29, 2026 9:09 pm
cennews
Share
4 Min Read
भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी
भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी
SHARE

भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी

भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी

भारत और अर्जेंटीना ने अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ब्यूनस आयर्स में आयोजित भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2025 की अर्जेंटीना यात्रा के दौरान तय किए गए रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की गई और दोनों देशों ने व्यापार तथा निवेश सहयोग को और विस्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, बैठक में खनन, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से भारत की सरकारी कंपनी खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा अर्जेंटीना के लिथियम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया।

अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में काबिल की लिथियम खनन परियोजना, जो अर्जेंटीना में किसी भारतीय कंपनी की पहली लिथियम खनन पहल है, ने दूसरे चरण की ड्रिलिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा साल्टा और जुजुय प्रांतों में भी सहयोग के नए अवसर तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि लिथियम क्षेत्र में यह साझेदारी भारत की इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी विनिर्माण रणनीति को महत्वपूर्ण समर्थन दे सकती है।

बैठक में भारतीय दवा उद्योग के लिए भी सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई। अर्जेंटीना ने अपने औषधि नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से उन्नत कर एनेक्स-1 श्रेणी में लाने की दिशा में काम करने और बाजार प्रवेश से जुड़ी बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए अर्जेंटीना के बाजार में प्रवेश आसान होगा और वहां सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।

दोनों देशों ने वर्ष 2019 में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय औषधि, खाद्य एवं चिकित्सा प्रौद्योगिकी प्रशासन संस्था और भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के बीच हुए समझौते को आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। इसके तहत आयुर्वेद और योग जैसे क्षेत्रों में संयुक्त पहल करने पर जोर दिया गया।

भारत और अर्जेंटीना के बीच व्यापारिक संबंध भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2025 में द्विपक्षीय व्यापार 6.5 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया और इसमें सालाना आधार पर 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।

कृषि क्षेत्र में भी बाजार पहुंच बढ़ाने को लेकर प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य एवं पादप स्वच्छता मानकों पर तकनीकी स्तर की चर्चाएं आगे बढ़ी हैं। इसके अंतर्गत प्याज, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, अंगूर, आलू, केला और दलहन जैसे भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अर्जेंटीना के बाजार तक पहुंच बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इससे भारतीय किसानों और निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे, कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी। बैठक में विमानन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं को भविष्य के सहयोग क्षेत्रों के रूप में भी चिन्हित किया गया। विशेष रूप से 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई

You Might Also Like

केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से होंगी पूर्व-बजट बैठकें

भारत-मोरक्को संयुक्त आयोग की 7वीं बैठक, 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

रेलवे ने यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुविधाएं सुनिश्चित करने को विशेष अभियान शुरू किया

दिल्ली में भारी बारिश से उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने यात्रियों को जारी की एडवाइजरी

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

TAGGED: भारत-अर्जेंटीना आर्थिक साझेदारी को विस्तार, लिथियम से फार्मा और कृषि तक सहयोग बढ़ाने की तैयारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से होंगी पूर्व-बजट बैठकें केंद्रीय बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से होंगी पूर्व-बजट बैठकें
Next Article युवाओं को नशा मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए सराहा युवाओं को नशा मुक्त अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर। मुरादबाद के बाद अब रामपुर मे आदमखोर तेंदुए का आतंक।
UP August 29, 2026
मुंबई APMC सब्जी मंडी में चौंकाने वाला मामला; कचरे से सब्जियां चुनकर दोबारा पैक करने का आरोप, उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़?
नवी मुंबई में कोयते का खौफ!
Mumbai August 29, 2026
रामपुर/ फर्जी जनता हेल्थ केयर अस्पताल में फर्जी झोलाछाप डॉक्टर ने पित्ते का किया ऑपरेशन स्वास्थ्य विभाग पर खडे हुए सवाल।
रामपुर के टांडा का युवक मोहम्मद सिराज को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कथित तौर पर सोना तस्करी के मामले में पकड़ा गया है।
UP August 29, 2026
पत्नी को लेने पहुंचा दामाद, थार से घर में मारी फ़िल्मी अंदाज़ मे टक्कर, बाद मे साले पर की फायरिंग में साला गंभीर।
ब्रेकिंग न्यूज़ |रामपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर रामपुर में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।
UP August 29, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?