Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > Sports > इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर
Sports

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Last updated: July 17, 2026 8:13 pm
cennews
Share
4 Min Read
इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर
England's Joe Root and Gus Atkinson shake hands with the India players after winning the match during the Second Metro Bank ODI at Sophia Gardens, Cardiff. Picture date: Thursday July 16, 2026. (Photo by Steven Paston/PA Images via Getty Images)
SHARE

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

इंग्लैंड ने गुरुवार को सोफिया गार्डन्स में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इंग्लिश टीम के जीत के हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने नाबाद 99 रन बनाए। इस शानदार पारी के लिए रूट को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद भारत ने बर्मिंघम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लंदन में खेला जाएगा।

कार्डिफ में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम सिर्फ 44 ओवरों का सामना कर सकी। मेहमान टीम महज 233 रन पर सिमट गई। कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 44 रन की साझेदारी की।

गिल 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। रोहित ने टीम के खाते में 26 रन का योगदान दिया। 111 के स्कोर तक भारत ने ईशान किशन (1) के रूप में तीसरा विकेट भी खो दिया।

यहां से श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 178 रन तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। कोहली ने 66 गेंदों में 8 चौकों के साथ 65 रन की पारी खेली, जबकि अय्यर 71 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 66 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह ने 13 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान एक ही ओवर में चार बाउंड्री (3 छक्के और 1 चौका) लगाईं।

इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि साकिब महमूद ने 2 विकेट चटकाए। सैम करन और विल जैक्स को 1-1 सफलता हाथ लगी।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 44.1 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इंग्लैंड ने पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट (0) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 3.4 ओवर में जैकब बेथेल (4) भी पवेलियन लौट गए। ऐसा लगा कि यहां से टीम इंडिया मैच में पकड़ बना सकती है, लेकिन मेहमान टीम ने हाथ आया मौका गंवा दिया।

यहां से जो रूट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक (16) के साथ 45 रन, सैम करन (26) के साथ 45 रन और जोस बटलर (17) के साथ 31 रन की साझेदारी की। इसके बाद रूट ने विल जैक्स (30) के साथ छठे विकेट के लिए 86 गेंदों में 72 रन जुटाकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। रूट ने गस एटकिंसन के साथ सातवें विकेट के लिए 38 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

रूट 133 गेंदों में 9 चौकों के साथ 99 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एटकिंसन ने 16 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ नाबाद 23 रन बनाए। भारत की तरफ से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

You Might Also Like

पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में

आईसीसी वनडे रैंकिंग: नंबर-1 बनने के करीब शुभमन गिल, बुमराह की शानदार वापसी

Asian Boxing Championships: भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी, 8 मुक्केबाजों ने बनाई फाइनल में जगह

ICC Player Of The Month: शुभमन गिल, बांग्लादेशी मोसाद्देक हुसैन और न्यूजीलैंड के नाथन स्मिथ अवॉर्ड के लिए नामित

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया 14 जुलाई को देशभर में 7 कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

TAGGED: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, वनडे सीरीज 1-1 से बराबर

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु बिना खेले पहुंचीं जापान ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में
Next Article पीएम मोदी ने साझा की जींद कार्यक्रम की झलकियां, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि पीएम मोदी ने साझा की जींद कार्यक्रम की झलकियां, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चेंबूर के मैसूर कॉलोनी, मुकुंद नगर क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े मेथेनॉल ऑयल के एक खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया।
Mumbai July 17, 2026
मुंबई, चेंबूर: चेंबूर के प्रसिद्ध समाजसेवी रमेश लोहाणा के मार्गदर्शन में सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व 40 दिवसीय श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।
Mumbai July 17, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ रामपुर भाजपा कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख के काफिले पर ट्रक ने मारी टक्कर बाल बाल बचे मंत्री बलदेव सिंह औलख ओर उनकी सुरक्षा में चल रहे पुलिस जवान,,
UP July 17, 2026
नवी मुंबई में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन!
Mumbai July 17, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?