Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया
National

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

Last updated: July 12, 2026 10:47 pm
cennews
Share
3 Min Read
पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया
पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया
SHARE

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम कतर के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। वह एक दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व में कतर ने विकास और समृद्धि के नए आयाम हासिल किए। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं, जिनसे मुझे फरवरी 2024 में अपनी कतर यात्रा के दौरान मिलने का सम्मान प्राप्त हुआ था।”

शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने आगे लिखा, “मैं कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

We deeply mourn the passing of Father Amir of State of Qatar, HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani. A visionary leader who led Qatar to great levels of development and prosperity, we remember him also as a true friend whom I had the honour of meeting during my last visit to Qatar…

— Narendra Modi (@narendramodi) July 12, 2026

कतर के फादर अमीर कहे जाने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन की घोषणा कतर की सर्वोच्च सरकारी संस्था (अमीरी दीवान) ने रविवार को की।
अमीरी दीवान ने कहा, ” ईश्वर के फैसले और नियति पर अटूट विश्वास के साथ, अमीरी दीवान राष्ट्र की इस महान क्षति पर शोक व्यक्त करता है। परमात्मा दिवंगत अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी पर अपनी कृपा बनाए रखें, जिनका आज सुबह निधन हो गया।”

शेख हमद ने 1995 से 2013 तक कतर पर शासन किया। उन्हें देश के आधुनिक विकास का निर्माता माना जाता है। उनके शासनकाल में कतर ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान और प्रभाव काफी बढ़ा। उनके नेतृत्व में खाड़ी का यह देश दुनिया के सबसे समृद्ध और प्रभावशाली देशों में से एक बन गया।

अपने 18 वर्षों के शासनकाल (1995–2013) के दौरान उन्होंने कतर के विशाल प्राकृतिक गैस उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की। इसके परिणामस्वरूप कतर प्रति व्यक्ति आय के आधार पर दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में शामिल हो गया। साथ ही, उन्होंने कतर की विदेश नीति को भी अधिक सक्रिय और प्रभावशाली बनाया, जिससे देश की वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और कूटनीतिक पहचान मजबूत हुई।

उनके शासनकाल के दौरान कतर में 2006 एशियाई खेलों का आयोजन, 2012 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की मेजबानी, दोहा समझौता, फतह–हमास दोहा समझौता और 2022 फीफा विश्व कप की मेजबानी का अधिकार कतर को मिला। जून 2013 में उन्होंने स्वेच्छा से अपने पद से इस्तीफा (गद्दी त्याग) देकर सत्ता अपने चौथे पुत्र, शेख तमीम बिन हमद अल थानी को सौंप दी, जो वर्तमान में कतर के अमीर हैं।

You Might Also Like

पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया शोक, कहा- ‘भारत ने एक संगीत आइकन खो दिया’

IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन

पीएम मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मेलबर्न पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर रहेगा जोर

‘कुछ-कुछ होता है’ गाने का जिक्र कर पीएम मोदी बोले, ‘भारत-इंडोनेशिया मिलकर ‘बहुत कुछ’ करेंगे’

TAGGED: पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी अमीर के निधन पर शोक जताया

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ’ का किया शुभारंभ
Next Article पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया शोक, कहा- ‘भारत ने एक संगीत आइकन खो दिया’ पार्श्व गायिका एस. जानकी के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री ने जताया शोक, कहा- ‘भारत ने एक संगीत आइकन खो दिया’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुंबई : अंबरनाथ (प) : SDM स्कूल में भारतीय भ्रष्टाचार निवारण संस्था द्वारा छात्रों को नोटबुक वितरण
Mumbai July 12, 2026
नवी मुंबईवासियों का सफर होगा और अधिक सुगम, 51 नई CNG बसों का शुभारंभ वन मंत्री गणेश नाईक ने किया
Mumbai July 12, 2026
मुंबई : कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में नाबालिक लड़की से सामूहिक ब्लात्कार करने के बाद उसकी हुई हत्या पर न्याय दिलाने के लिए रविवार 12 जुलाई को विश्वकर्मा समाज के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे पूर्व सांसद संजय निरूपम
मुंबई : कांदिवली पूर्व समता नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में नाबालिक लड़की से सामूहिक ब्लात्कार करने के बाद उसकी हुई हत्या पर न्याय दिलाने के लिए रविवार 12 जुलाई को विश्वकर्मा समाज के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे पूर्व सांसद संजय निरूपम
Mumbai July 12, 2026
रामपुर के बिलासपुर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
UP July 12, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?