Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Search
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या
National

केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या

Last updated: June 10, 2026 9:30 pm
cennews
Share
3 Min Read
केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या
केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या
SHARE

केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या

केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडर्स की संख्या को घटाकर वार्षिक स्तर पर नौ से चार करने पर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि यह कदम कुछ लाभार्थियों द्वारा सब्सिडी वाले सिलेंडर्स के दुरुपयोग के चलते उठाया गया है।

केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि यह कदम इस सबूत के आधार पर उठाया गया था कि कई लाभार्थियों को अतिरिक्त सिलेंडरों की जरूरत नहीं थी और कुछ सिलेंडरों का इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “आज सुबह से ही इस बात पर काफी चर्चा हो रही है कि हमने उज्ज्वला सिलेंडर्स की संख्या नौ से घटाकर चार कर दी है। लेकिन अगर आपको चार से अधिक सिलेंडर्स की जरूरत नहीं है, तो आपको और सिलेंडरों की क्या जरूरत होगी?”

उन्होंने तर्क दिया कि अगर किसी परिवार को साल में चार से अधिक सिलेंडर की जरूरत नहीं है, तो उन्हें और सब्सिडी वाले रिफिल देने का कोई ठोस कारण नहीं है। पुरी ने बताया, “हमने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हमें भरोसेमंद जानकारी मिली थी कि हमारे कई उज्ज्वला लाभार्थियों को असल में सिलेंडर की जरूरत नहीं थी। वे सिलेंडर ले रहे थे और या तो उसे कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बेच रहे थे, या कहीं और इस्तेमाल कर रहे थे, या फिर किसी और अधिक रुपए में दे रहे थे।”

उन्होंने बताया कि सरकार ने यह फैसला स्कीम के इस्तेमाल के तरीके को समझने और इसके गलत इस्तेमाल के मामलों की पहचान करने के बाद लिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को एलपीजी कनेक्शन और रियायती दरों पर रिफिल की सुविधा देकर स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी।

बातचीत के दौरान, पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन मॉडल की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष को प्रधानमंत्री द्वारा अपनाए गए विकास-केंद्रित दृष्टिकोण को समझना और अपनाना चाहिए। मंत्री के अनुसार, मतदाताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का बार-बार समर्थन किया है क्योंकि वे सरकार को विकास और जमीनी स्तर पर कार्यों को पूरा करने वाली सरकार के रूप में देखते हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, कहा- देश को आप पर गर्व

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने ‘सुजल ग्राम संवाद’ के 9वें संस्करण का आयोजन किया

पेपर लीक मामले पर पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश, कैबिनेट बैठक में आज बड़े फैसलों के संकेत

ब्रिक्स फोरम 2026: एआई, जलवायु और खाद्य सुरक्षा पर सहयोग बढ़ाने पर जोर

TAGGED: केंद्रीय मंत्री ने बताई वजह क्यों कम की गई उज्ज्वला स्कीम के तहत सिलेंडर्स की संख्या

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से निकले: केंद्रीय कैबिनेट पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से निकले: केंद्रीय कैबिनेट
Next Article पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, पत्र लिखकर जताया आभार पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, पत्र लिखकर जताया आभार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
पैरा पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने झंडू कुमार को दी बधाई, बोले- आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
Sports July 25, 2026
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति मुर्मु ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया स्वीकार, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
National July 25, 2026
रामपुर मे मीठी पूड़ी खाने से लगभग एक ही परिवार के 20 लोग हुए फूड प्वाइजन का शिकार।
UP July 24, 2026
मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों और टैक्सी चालकों के लिए आज एक नई परिवहन सेवा की शुरुआत हुई।
Mumbai July 24, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
  • Advertise
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?