Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > National > ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
National

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

Last updated: May 31, 2026 9:45 pm
cennews
Share
3 Min Read
‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 11वीं सदी के ‘चोल ताम्र-पत्रों’ के बारे में बात की, जिन्हें उनकी हाल की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत वापस लाया गया था। इन ‘चोल ताम्र-पत्रों’ 21 बड़ी और 3 छोटी पट्टियां हैं, जो मुख्य रूप से तमिल भाषा में लिखी हुई हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह एक खुशी का पल है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड जाने का अवसर मिला। वहां मैं कई बैठकों में शामिल हुआ। इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया, जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं। उस कार्यक्रम में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं। लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है।”

‘चोल ताम्र-पत्रों’ के बारे में बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा भी है। इसलिए आज मैं इससे जुड़ी कुछ बातें आपसे साझा करना चाहता हूं। इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्र पट्टिकाएं हैं। ये मुख्य रूप से राजा राजेंद्र चोला-प्रथम की ओर से अपने पिता राजा राजराजा चोला के एक वचन को पूरा करने से जुड़ी हैं। इनमें आनइमंगलम् गांव को एक बौद्ध विहार को दान देने का उल्लेख है। इन ताम्र पट्टिकाओं में चोला वंश की उपलब्धियों का भी वर्णन मिलता है। इनसे पता चलता है कि चोला साम्राज्य की समुद्री शक्ति कितनी मजबूत थी दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ उनके संबंधों की जानकारी भी इनमें मिलती है।”

उन्होंने कहा कि चोला साम्राज्य के समृद्ध इतिहास और संस्कृति पर हम सभी को बहुत गर्व है। हमारी सरकार भारत की ऐसी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “‘ज्ञान भारतम् अभियान’ के तहत छत्तीसगढ़ के मल्हार में भी एक महत्वपूर्ण खोज हुई है। यहां तीन दुर्लभ ताम्र पट्टिकाएं मिली हैं। ये पांडुवंशी राजवंश के महर्षि बालार्जुन के शासनकाल से जुड़ी मानी जा रही हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि ये शिलालेख छठी-सातवीं सदी के हैं, यानि चौदह-सौ, पंद्रह-सौ साल पुराने ये ताम्र पट्टिकाएं प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई हैं। इनसे उस समय की शासन-व्यवस्था, धर्म और संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।”

You Might Also Like

धुएं में दम तोड़ता भविष्य : तंबाकू जनित त्रासदी से मुक्ति का विश्वव्यापी महाअभियान

गिरिजा अम्मा के संकल्प को पीएम मोदी का सलाम, सैनिकों के लिए जुटाए 40 लाख रुपये

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी गोवा राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, विकास की सराहना की

‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ, अब मातृभाषा में बोलकर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें: डॉ. जितेन्द्र सिंह

हिंदी पत्रकारिता का इतिहास और आधुनिक चुनौतियां

TAGGED: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का उल्लेख: नीदरलैंड से लौटे चोलकालीन ताम्र-पत्र, भारत की विरासत को मिला गौरवपूर्ण सम्मान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धुएं में दम तोड़ता भविष्य : तंबाकू जनित त्रासदी से मुक्ति का विश्वव्यापी महाअभियान धुएं में दम तोड़ता भविष्य : तंबाकू जनित त्रासदी से मुक्ति का विश्वव्यापी महाअभियान
Next Article पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न, पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे।

UP May 31, 2026
आज श्रीनगर स्थित लोक भवन में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई।
आज श्रीनगर स्थित लोक भवन में मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री Mohan Yadav जी से मुलाकात कर प्रसन्नता हुई।
Jammu and Kashmir May 31, 2026
पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
पूरे राज्य में सनसनी फैलाने वाले नासिक स्थित प्रतिष्ठित टीसीएस कंपनी से जुड़े महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न,
Mumbai May 31, 2026
धुएं में दम तोड़ता भविष्य : तंबाकू जनित त्रासदी से मुक्ति का विश्वव्यापी महाअभियान
धुएं में दम तोड़ता भविष्य : तंबाकू जनित त्रासदी से मुक्ति का विश्वव्यापी महाअभियान
National May 31, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?