Skip to content
By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
CENNEWSCENNEWSCENNEWS
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
CENNEWSCENNEWS
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Search
  • होम पेज
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • Market
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
CENNEWS > ब्लॉग > UP > रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
UP

रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

Last updated: May 30, 2026 10:01 pm
cennews
Share
3 Min Read
रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
SHARE

रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

रामपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

रामपुर, उत्तर प्रदेश। जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए पांच फर्जी अस्पतालों और नर्सिंग होम को सील कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध चिकित्सा संस्थानों में हड़कंप मच गया है।

Contents
रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शनरामपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारीपहले भी हो चुकी हैं कई कार्रवाईस्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले में बिना मान्यता, बिना आवश्यक दस्तावेजों और बिना योग्य चिकित्सकों के संचालित हो रहे अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब और क्लीनिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध तरीके से संचालित किसी भी अस्पताल को बख्शा नहीं जाएगा और रोजाना कार्रवाई जारी रहेगी।

सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी देवेश चौधरी और टांडा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सत्यपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में टांडा तहसील क्षेत्र में संचालित पांच अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम को सील किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई के दौरान फर्जी अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर भी सौंप दी है।

पहले भी हो चुकी हैं कई कार्रवाई

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य विभाग जिलेभर में अवैध अस्पतालों, झोलाछाप डॉक्टरों और बिना लाइसेंस संचालित चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ अभियान चला रहा है। इससे पहले भी कई अस्पतालों को सील किया जा चुका है।

हालांकि, इस कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि जब अस्पतालों को सील कर दिया जाता है, तो कुछ समय बाद उनका संचालन दोबारा कैसे शुरू हो जाता है? स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगहों पर सील तोड़कर फिर से अस्पताल चलाए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सख्त चेतावनी

सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। बिना डिग्री, बिना पंजीकरण और बिना आवश्यक अनुमति के चिकित्सा सेवाएं देने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई को जिले में फर्जी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है। अब देखना होगा कि विभाग की यह मुहिम कितनी प्रभावी साबित होती है और अवैध अस्पतालों पर पूरी तरह लगाम लग पाती है या नहीं।

बाइट: डॉ. दीपा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), रामपुर

रिपोर्ट: परवेज़ अली, रामपुर (उत्तर प्रदेश)

You Might Also Like

सांस्कृतिक विरासत एवं प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवा वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जब हमारे वीर सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पण, साहस और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, तब प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व बनता है कि वह उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव रखे।

रामपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, 1258 मस्जिदों और 190 ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

माँ गंगा के पावन अवतरण दिवस ‘गंगा दशहरा’ के पुण्य अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर भगवती माँ गंगा के दर्शन-पूजन एवं आरती का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति, नारी चेतना की सशक्त स्वर-धार माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

TAGGED: रामपुर में 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, रामपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: 5 फर्जी अस्पताल और नर्सिंग होम सील, संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article नवी मुंबई में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिक परेशान नवी मुंबई में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिक परेशान
Next Article त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में शुरू हुई VIP दर्शन सुविधा, 2500 रुपये में सीधे गर्भगृह के दर्शन त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में शुरू हुई VIP दर्शन सुविधा, 2500 रुपये में सीधे गर्भगृह के दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

नवी मुंबई बनेगा ‘स्पोर्ट्स सिटी’, खेल क्षेत्र में बड़ी छलांग की तैयारी
नवी मुंबई बनेगा ‘स्पोर्ट्स सिटी’, खेल क्षेत्र में बड़ी छलांग की तैयारी
Mumbai May 30, 2026
दिघा–इलठन पाडा रेलवे डैम में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, तैरने गए साहिल बनकर की गई जान
दिघा–इलठन पाडा रेलवे डैम में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत, तैरने गए साहिल बनकर की गई जान
Mumbai May 30, 2026
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में शुरू हुई VIP दर्शन सुविधा, 2500 रुपये में सीधे गर्भगृह के दर्शन
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में शुरू हुई VIP दर्शन सुविधा, 2500 रुपये में सीधे गर्भगृह के दर्शन
Mumbai May 30, 2026
नवी मुंबई में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिक परेशान
नवी मुंबई में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नागरिक परेशान
Mumbai May 30, 2026
CENNEWSCENNEWS
Follow US
© 2026 cennews.in. Designed by Adcraft India. All Rights Reserved.
Join Us!

Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
CEN News official Logo CEN News official Logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?