नवी मुंबई: टी. एस चाणक्य मरीन अकादमी में छात्र की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या पर जांच जारी
नवी मुंबई के नेरुल स्थित टी. एस चाणक्य मरीन अकादमी में एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
नवी मुंबई | नेरुल
नवी मुंबई के Nerul स्थित टी. एस चाणक्य मरीन अकादमी में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में डेड बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया है।
मृतक छात्र की पहचान सोमनाथ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और अकादमी में अध्ययनरत था।
जानकारी के अनुसार, छात्र का शव मिलने के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह मामला हत्या का हो सकता है और किसी ने उसे मारकर फेंक दिया है।
वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए Dr. D. Y. Patil Hospital भेजा गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना—तीनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और अकादमी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
